Hindi News / Himachal Pradesh / Himachal Politics Sukhu Government In Trouble For Inviting Team India Amid Economic Crisis Bjp Takes A Jibe Tax On Toilet Too

आर्थिक संकटों के बीच टीम इंडिया को न्योता देकर घिरी सुक्खू सरकार, BJP ने कसा तंज… 'TOILET पर भी टैक्स!'

India News (इंडिया न्यूज), Himachal Politics: हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार इन दिनों आर्थिक संकट से जूझ रही है,

BY: Shagun Chaurasia • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज), Himachal Politics: हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार इन दिनों आर्थिक संकट से जूझ रही है, लेकिन इसी बीच उसने भारतीय क्रिकेट टीम को हिमाचल आने का विशेष न्योता देकर एक नया विवाद खड़ा कर दिया है। सरकार के इस फैसले पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने जमकर निशाना साधा और सोशल मीडिया पर तंज भरे पोस्टर शेयर किए।

BJP का तंज

BJP ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर सरकार की आलोचना की। पोस्टर में लिखा गया, “लगेज नहीं ले जाना होगा, किराया लेते हैं और कुछ खा नहीं सकते, CID जांच होती है। सुना है… TOILET पर भी टैक्स… मोबाइल में राहुल की वीडियो मत चलाना, चालान होता है।” इस पोस्ट में कई विवादित मुद्दों को जोड़ा गया, जिसमें हिमाचल की आर्थिक स्थिति, HRTC की लगेज पॉलिसी और हाल ही में चर्चा में आए ‘समोसा कांड’ का भी जिक्र किया गया।

हिमाचल के दुकानदारों की चमकने वाली है किस्मत, इस तरह होगा कारोबारियों का फायदे, बस करना होगा ये काम

Himachal Politics

प्रेमिका करती थी पुलिस अफसर को कुछ इस तरह ब्लैकमेल, तंग आकर खुद को उतारा मौत के घाट, मामले में हुए चौंकाने वाले खुलासे

सुक्खू सरकार का ऑफर क्या था?

दुबई में खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में भारतीय टीम की जीत* के बाद हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने खिलाड़ियों को हिमाचल की खूबसूरत वादियों में आने का विशेष निमंत्रण दिया। सरकार ने घोषणा की कि टीम इंडिया के प्रवास का पूरा खर्च राज्य सरकार वहन करेगी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि यह निमंत्रण टीम की मेहनत और देश को गर्व महसूस कराने के लिए दिया गया है।

विपक्ष ने क्यों उठाए सवाल?

BJP और अन्य विपक्षी दलों ने इस फैसले पर सवाल उठाए। उनका कहना है कि हिमाचल प्रदेश आर्थिक संकट से गुजर रहा है और सरकार खिलाड़ियों के लिए मुफ्त प्रवास का खर्च कैसे उठा सकती है? विपक्ष ने यह भी कहा कि BCCI पहले से ही दुनिया का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड है, ऐसे में हिमाचल सरकार को इस तरह का ऑफर देने की जरूरत नहीं थी।

क्या है हिमाचल की मौजूदा आर्थिक स्थिति?

हिमाचल सरकार पहले ही वित्तीय संकट में फंसी हुई है। राज्य में टैक्स बढ़ाए जा रहे हैं, सरकारी कर्मचारियों के वेतन और पेंशन को लेकर भी संकट है। HRTC की नयी लगेज पॉलिसी और सरकारी खर्चों में कटौती को लेकर सरकार पहले से ही विवादों में घिरी हुई है। ऐसे में टीम इंडिया को लग्जरी होटल में ठहराने और पूरा खर्च उठाने की घोषणा ने विवाद को और बढ़ा दिया है।

विपक्ष के निशाने पर सरकार

सुक्खू सरकार का यह फैसला विपक्ष के निशाने पर आ गया है। जहां कांग्रेस सरकार इसे टीम इंडिया के सम्मान से जोड़ रही है, वहीं विपक्ष इसे राज्य के आर्थिक हालातों से जुड़ा गैर-जरूरी खर्च बता रहा है। अब देखना होगा कि सरकार अपने इस फैसले को लेकर क्या सफाई देती है और क्या टीम इंडिया सच में हिमाचल आने का न्योता स्वीकार करेगी।

होलिका दहन की रात करें बस ये टोटका, रातों रात बदल जाएंगी किस्मत, पीढ़ियों तक को मिलेगा फायदा

Tags:

Himachal Politics
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue