हिमाचल प्रदेश

Himachal Tourism: कांगड़ा में पौंग बांध में क्रूज और शिकारा की शुरूआत, पर्यटन को मिलेगा नया आयाम

India News (इंडिया न्यूज), Himachal Tourism: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के पौंग बांध में अब पर्यटक क्रूज और शिकारा की सवारी कर सकेंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के निर्देश पर जिला प्रशासन और पर्यटन विकास विभाग ने इस योजना पर काम शुरू कर दिया है। मार्च 2025 तक इस योजना के तहत पर्यटकों के लिए क्रूज और शिकारा की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

पर्यटकों को नए अनुभव

पौंग बांध, जिसे महाराणा प्रताप सागर भी कहा जाता है, कांगड़ा के चार विधानसभा क्षेत्रों—जसवां-परागपुर, देहरा, जवाली और फतेहपुर—के अंतर्गत आता है। यह एक प्रमुख जलाशय है, जहां पर्यटकों को नए अनुभव मिलेंगे। मुख्यमंत्री ने कांगड़ा को पर्यटन राजधानी बनाने के लिए कई योजनाओं पर काम करने की बात की है, जिसमें पौंग बांध में जल यातायात को एक नया आयाम देना प्रमुख है।

CG Weather Update: मौसम ने बदला रंग, ठंड का दिखने लगा असर

एयरपोर्ट का विस्तार मुख्यमंत्री की प्राथमिकता

इसके अलावा, कांगड़ा में गगल एयरपोर्ट का विस्तार भी मुख्यमंत्री की प्राथमिकता में है। वर्तमान में 1,370 मीटर लंबी रनवे को 3,110 मीटर करने का प्रस्ताव है, ताकि यहां बड़े विमानों की आवागमन की सुविधा हो सके। कांगड़ा में पौंग बांध के क्रूज और शिकारा के अलावा अन्य साहसिक गतिविधियां भी शुरू करने की योजना है।

पर्यटन को बढ़ावा और स्थानीय लोगों को रोजगार

इससे कांगड़ा जिले में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा और प्रदेश की आर्थ‍िक स्थिति भी मजबूत होगी। कांगड़ा को पर्यटन की राजधानी बनाने के लिए पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन मिलकर लगातार काम कर रहे हैं। आने वाले समय में कांगड़ा में पर्यटन का नया दौर शुरू होने की संभावना है, जो प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

Baba Mahakal: बाबा महाकाल के भस्मारती में हुआ खास श्रृंगार, नोटो की माला और त्रिपुंड से सजाया

Shagun Chaurasia

Recent Posts

UP में बढ़ सकती है कड़ाके की ठंड और सर्द हवा, जानें मौसम का पूरा हाल

India News (इंडिया न्यूज)UP News: उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंड से…

3 minutes ago

बेटी पैदा होने के डर से सास ने अपनी बहू के साथ किया कांड, जानकर कांप जाएगी रूह

India News(इंडिया न्यूज),Bhadohi News :  उत्तर प्रदेश के भदोही में बेटी पैदा होने के डर…

19 minutes ago

सदन में उनका रौद्र रूप में आए सतीश महाना, मार्शल से कहा-अतुल प्रधान को उठाकर बाहर फेंक…

India News (इंडिया न्यूज),UP Assembly Speaker Satish Mahana:यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना अपने मिलनसार स्वभाव…

22 minutes ago

Ballia News: अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे बीजेपी नेता, जानिए क्या है मामला?

India News (इंडिया न्यूज) Ballia News: यूपी के बलिया में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नेता…

32 minutes ago

पाकिस्तान ने अपने भिखारियों को लेकर किया बड़ा एलान, दुनिया भर के लोगों के उड़े होश

India News (इंडिया न्यूज),Pakistan:पाकिस्तान के भिखारियों से पूरी दुनिया परेशान है, सऊदी अरब समेत कई…

36 minutes ago