India News (इंडिया न्यूज), Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में मौसम के बदलाव ने दुश्वारियां बढ़ा दी हैं। बता दें, शुक्रवार को मौसम साफ होने के बाद मैदानी इलाकों में घना कोहरा छा गया, जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में ठंड का प्रकोप और बढ़ गया। वीरवार रात प्रदेश के दस स्थानों पर न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया।

चौक पर भगत सिंह की प्रतिमा लगाने से क्यों डर रहा है पाकिस्तान? कोर्ट में पहुंचा मामला, जाने किसने दायर की थी याचिका

बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

जानकारी के मुताबिक, मध्य और उच्च पर्वतीय आठ जिलों में आगामी दिनों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने 21 से 23 जनवरी तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा, मैदानी जिलों में 20 जनवरी तक मौसम साफ रहने का अनुमान है। दूसरी तरफ, बर्फबारी के कारण कुल्लू से लाहौल तक के क्षेत्रों में आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। अटल टनल से आगे सोलंगनाला की आवाजाही बंद कर दी गई है। आने वाले कुछ दिनों में ठंड का स्तर तेजी से बढ़ेगा। जलोड़ी दर्रा भी बंद है, जिसके कारण लोग पैदल यात्रा करने को मजबूर हैं। ऐसे में, लाहौल के कुछ क्षेत्रों में बिजली की समस्या गहरा गई है, जिससे ठंड के मौसम में लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।

शीतलहर का बढ़ा प्रकोप

ऐसे में, मौसम में आए इस बदलाव से ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, मंडी, कांगड़ा, सोलन और अन्य क्षेत्रों में शीतलहर तेज हो गई है। ठंड के कारण लोगों को घरों में रहना पड़ रहा है। बर्फबारी और बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित हो सकता है, जिसके लिए प्रशासन ने सतर्कता बरतने की अपील की है। फिलहाल, हिमाचल प्रदेश में मौसम की यह स्थिति पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है, लेकिन स्थानीय लोगों के लिए यह परेशानियों का सबब बनी हुई है।

सुपौल में गूंजी जुर्म की दहाड़! दिनदहाड़े पेट्रोल पंप मैनेजर की हत्या, घंटों तक सड़क रहा जाम