हिमाचल युवा कांग्रेस अध्यक्ष छतर सिंह ठाकुर ने संभाला कार्यभार
India News (इंडिया न्यूज),Himachal Youth Congress: हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष छतर सिंह ठाकुर ने शुक्रवार को अपना पदभार राजीव भवन में संभाल लिया, बता दें कि जिसमें CM सुखविंद्र सिंह सुक्खू भी शामिल हुए। इस अवसर पर CM ने बताया कि 27 साल पहले मैं युवा कांग्रेस का अध्यक्ष बना था, उस […]
India News (इंडिया न्यूज),Himachal Youth Congress: हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष छतर सिंह ठाकुर ने शुक्रवार को अपना पदभार राजीव भवन में संभाल लिया, बता दें कि जिसमें CM सुखविंद्र सिंह सुक्खू भी शामिल हुए। इस अवसर पर CM ने बताया कि 27 साल पहले मैं युवा कांग्रेस का अध्यक्ष बना था, उस समय में नगर निगम शिमला का पार्षद भी थी। वहां से आज CM के पद तक पहुंचा हूं।
युवा कांग्रेस के अध्यक्ष बने
CM सुक्खू ने बताया कि बहुत से युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विधायक बने और आज 4 मंत्री और 10-12 विधायक युवा कांग्रेस की राजनीति से निकले हैं, जिन्होंने मेरे साथ छात्र राजनीति से काम किया। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी ने चुनाव की जिस प्रक्रिया को अपनाया, उसी से विक्रमादित्य सिंह और छतर सिंह से युवा कांग्रेस के अध्यक्ष बने।
25 हज़ार नौकरियाँ देने जा रही है
CM ने बताया कि युवा कांग्रेस प्रदेश की राजनीति को समझने का मौका देता है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार व्यवस्था परिवर्तन से प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए आगे बढ़ रही है, जिसमें युवाओं की भूमिका काफी महत्वपूर्ण है। युवा कांग्रेस में आपकी नई पारी की शुरूआत हुई है और वह अपनी मांगे राज्य सरकार के सामने उठाएँ। उन्होंने बताया कि कांग्रेस की सरकार ही युवाओं की भावनाओं को समझती है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार सरकारी क्षेत्र में 25 हज़ार नौकरियाँ देने जा रही है। 2061 वन मित्रों की भर्ती पूरी हो चुकी है और पुलिस की भर्ती मंडी से शुरू हो चुकी है।