India News HP (इंडिया न्यूज़), HP Politics: हिमाचल में फिर एक बार पलटवार करने का सिलसिला शुरू हो गया है। जहां इसी कड़ी में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कंगना रनौत पर पलटवार किया है। विक्रमादित्य सिंह ने कंगना पर तंज कसते हुए कहा कि, कंगना मानसिक दिवालियापन का शिकार हैं। उन्होंने कहा कि वह आधारहीन बयानबाजी करती हैं। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि अगर वह सोनिया गांधी से माफी नहीं मांगती हैं तो वह उनके खिलाफ मानहानि का केस करेंगे। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि सेंसर बोर्ड ने कंगना रनौत की फिल्म रोक दी है, इसलिए वह इन दिनों घर आ गई हैं और घर बैठकर आधारहीन बयानबाजी कर रही हैं।
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कंगना रनौत को अपने बयान से जुड़े तथ्य पेश करने चाहिए। अगर वह इससे जुड़े तथ्य पेश नहीं कर सकती हैं तो उन्हें सोनिया गांधी से माफी मांगनी चाहिए। विक्रमादित्य सिंह ने कंगना रनौत को एक रुपये की हेराफेरी के तथ्य पेश करने की चुनौती दी है। कंगना रनौत को सोनिया गांधी से माफी मांगनी चाहिए, नहीं तो हम मानहानि का केस करेंगे- विक्रमादित्य सिंह
इस राज्य के किसानों की निकल पड़ी, MSP में दिल खोल कर बढ़ोतरी और भी बहुत कुछ!
प्रतिभा सिंह ने कंगना के बयान पर क्या कहा
इस बीच हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि सांसद कंगना रनौत बिना तथ्यों के बयान दे रही हैं। उन्होंने कहा ये कोई कैसे सोच सकता है ये कमाई सोनिया गांधी की जेब में जा रही है
हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि सांसद कंगना रनौत बिना तथ्यों के बयान दे रही हैं। कोई कैसे सोच सकता है कि केंद्र से आने वाली सहायता सोनिया गांधी के खाते में जा रही है। उन्होंने कहा कि इस तरह का बयान उनकी मानसिकता को दर्शाता है। इस तरह का बयान बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है
गुजरात की लड़की ने पहना मिस यूनिवर्स इंडिया का ताज? जानें कौन हैं रिया सिंघा
कंगना रनौत ने क्या कहा?
दरअसल हिमाचल प्रदेश के मंडी से सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने राज्य की कांग्रेस सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि हिमाचल प्रदेश सरकार कर्ज लेकर कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को सौंप देती है। इस तरह वह कांग्रेस का खजाना भर रही है।
वामपंथी नेता के कंट्रोल में अब श्रीलंका की कमान, नए राष्ट्रपति अनुरा कुमारा ने ली शपथ