संबंधित खबरें
हिमाचल युवा कांग्रेस अध्यक्ष छतर सिंह ठाकुर ने संभाला कार्यभार
हिमाचल हाईकोर्ट के फैसले पर सुप्रीम मुहर, दैनिक वेतन भोगियों को मिलेगा वर्कचार्ज स्टेटस
BJP नेता और महिला गिरफ्तार, जानें सोलन पुलिस ने क्या कहा
AIIMS में फर्जी पर्ची पर हो रहा था मरीजों का इलाज, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
हिमाचल में पश्चिमी विक्षोभ का बढ़ेगा असर, बर्फबारी और बारिश का आया ताजा अपडेट
युवाओं को नशे की लत ने बनाया चोर, कारनामों से हैरत में अभिभावक
IAS Officers Promotions: पुलिस विभाग में दौड़ी खुशी की लहर! सुक्खू सरकार ने 17 IAS अधिकारियों को दी प्रमोशन
India News (इंडिया न्यूज), IAS Officers Promotions: हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार ने प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने के लिए 17 आईएएस अधिकारियों को पदोन्नति दी है। इस कदम से राज्य में बड़े प्रशासनिक फेरबदल की संभावना जताई जा रही है। बुधवार को जारी किए गए आदेश में चार अधिकारियों को सचिव रैंक पर पदोन्नति दी गई है, जिसमें मानसी सहाय ठाकुर, रोहन चंद ठाकुर, राज किशन पुरथी और विनोद कुमार शामिल हैं। इनमें से तीन अधिकारी हिमाचल प्रदेश में ही अपनी सेवाएं देंगे जबकि मानसी सहाय ठाकुर दिल्ली में प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत हैं।
पदोन्नति पाने वाले अधिकारियों को सचिव रैंक के तहत लेवल-14 का वेतनमान मिलेगा। खास बात यह है कि इन अधिकारियों को पदोन्नति के साथ वेतन वृद्धि भी होगी, जिससे राज्य के प्रशासनिक ढांचे में गति और दक्षता की उम्मीद जताई जा रही है। इसके अलावा, 2012 बैच की आईएएस अधिकारियों डॉ. रिचा वर्मा, राकेश कुमार प्रजापति, हरिकेश मीणा और राजेश्वर गोयल को लेवल-13 का वेतनमान दिया गया है, जो 1 जनवरी 2025 से प्रभावी होगा। वहीं, नौ अन्य अधिकारियों को लेवल-12 का पे स्केल दिया गया है।
यह प्रशासनिक बदलाव मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की नेतृत्व क्षमता को दर्शाता है और आगामी दिनों में हिमाचल प्रदेश के प्रशासन में और सुधार की संभावना को बढ़ाता है। मुख्यमंत्री सुक्खू इन दिनों शीतकालीन प्रवास पर कांगड़ा जिले में हैं, जहां वे स्थानीय समस्याओं का समाधान करेंगे और विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे।
Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.