India News (इंडिया न्यूज),Himachal News:चंडीगढ़ से हिमाचल प्रदेश घूमने आने वाले सैलानियों और स्थानीय लोगों के लिए अच्छी न्यूज है। मार्च महीने में फ्लाइटों का शेड्यूल बदलने के साथ ही गगल से चंडीगढ़ एयरपोर्ट के लिए उड़ानों की संख्या में बढ़ोतरी होगी। चंडीगढ़ के लिए गगल एयरपोर्ट से सप्ताह के 6 दिन 2  सीधी उड़ानें शुरू होंगी। इन उड़ानों को विमानन कंपनी इंडिगो शुरू करेगी। इसके लिए टिकट बुकिंग वेबसाइटों पर बढ़ी हुई फ्लाइटों के साथ शेड्यूल भी अपलोड हो गया है।

चंडीगढ़ के लिए शुरू होंगी

जानकारी के मुताबित  30 मार्च के बाद गगल एयरपोर्ट के लिए कई उड़ानें शुरू होने की उम्मीद  है। इस दौरान नोएडा, जयपुर और देहरादून के लिए सीधी उड़ानें शुरू करने की बात कही जा रही है। वहीं इसी कड़ी में चंडीगढ़ एयरपोर्ट के लिए भी गगल से उड़ानों की संख्या में बढ़ोतरी होगी। इसके लिए बुकिंग साइट पर 31 मार्च से गगल एयरपोर्ट से चंडीगढ़ एयरपोर्ट के लिए 2  उड़ानों का शेड्यूल भी अपलोड हो गया है। इसके तहत 31 मार्च से 2 उड़ानें गगल से चंडीगढ़ के लिए शुरू होंगी।

दूसरी उड़ान 1:20 बजे होगी

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चंडीगढ़ के लिए गगल से पहली उड़ान दोपहर 12 बजे, जबकि दूसरी उड़ान 1:20 बजे होगी। जबकि चंडीगढ़ से गगल के लिए पहली उड़ान का समय 1:30 बजे और दूसरी का समय 2.50 दर्शाया गया है। मौजूदा समय में 4000 रुपये चल रहा किराया भी 2500 रुपये तक वसूल किया जाएगा।