Hindi News / Himachal Pradesh / Manali Leh Highway Manali Leh Highway Restored Commendable Effort Of Bro In Difficult Weather Worsening Weather Conditions

मनाली-लेह हाईवे को किया गया बहाल, कठिन मौसम में BRO का सराहनीय प्रयास, मौसम का बिगड़ता हाल

India News (इंडिया न्यूज), Manali-Leh Highway: हिमाचल प्रदेश में सर्दी कम होते ही मनाली-लेह हाईवे को बहाल करने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। सीमा सड़क संगठन (BRO) ने लगातार मेहनत करते हुए पटसेउ तक सड़क को खोल दिया है।

BY: Shagun Chaurasia • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज), Manali-Leh Highway: हिमाचल प्रदेश में सर्दी कम होते ही मनाली-लेह हाईवे को बहाल करने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। सीमा सड़क संगठन (BRO) ने लगातार मेहनत करते हुए पटसेउ तक सड़क को खोल दिया है। कठिन हालात और कड़ाके की ठंड के बावजूद बीआरओ ने 50 किलोमीटर तक बर्फ हटाने में सफलता हासिल की है। इस समय क्षेत्र में तापमान शून्य से माइनस 10 डिग्री सेल्सियस* तक पहुंच रहा है, जिससे काम करने में काफी दिक्कतें आ रही हैं।

बर्फ हटाने में BRO की बड़ी चुनौती

मनाली-लेह मार्ग सामरिक दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह लद्दाख और चीन सीमा तक जाने वाला मुख्य रास्ता है। बीआरओ की टीमें पूरी ताकत से इसे बहाल करने में जुटी हैं। इस साल भारी बर्फबारी के कारण सड़क खोलने में देरी हो रही है। दारचा से आगे 40 से 50 फुट ऊंची बर्फ की दीवारें बनी हुई हैं, जिन्हें काटकर हटाना बहुत मुश्किल काम है। BRO के अनुसार, पिछले साल यह हाईवे 23 अप्रैल को खुला था, लेकिन इस बार बर्फ अधिक होने के कारण इसे बहाल करने में देर हो सकती है। हालांकि, जैसे-जैसे मौसम साफ होगा, बर्फ हटाने का कार्य तेज कर दिया जाएगा।

Himachal Weather News Update: गर्मी का बढ़ता असर, मैदानी इलाकों में धूप तो पहाड़ी क्षेत्रों में ठंड, 27 मार्च से होने वाला है मौसम में बड़ा बदलाव

Manali-Leh Highway मनाली-लेह राजमार्ग

पर्यटन और सेना को मिलेगा फायदा

मनाली-लेह मार्ग खुलने से लद्दाख और लाहौल के पर्यटन कारोबार को गति मिलेगी। हर साल हजारों पर्यटक इस हाईवे के जरिए लेह-लद्दाख घूमने जाते हैं। इसके अलावा, भारतीय सेना की गाड़ियों और रसद की आपूर्ति के लिए भी यह मार्ग बहुत महत्वपूर्ण है। BRO की 70 RCC टीम ने बर्फ हटाने के लिए 12 मशीनें और भारी संख्या में जवानों को तैनात किया है। फिलहाल, पटसेउ तक मार्ग साफ कर दिया गया है, और मौसम अनुकूल रहा तो जल्द ही सरचू तक सड़क बहाल कर दी जाएगी।

हिमाचल में बर्फबारी और बारिश का पूर्वानुमान

इस बीच, हिमाचल के ऊंचे इलाकों में हल्की बर्फबारी और बारिश जारी है। बुधवार को रोहतांग और बारालाचा दर्रे पर बर्फबारी हुई। प्रदेश के कई इलाकों में अभी भी संपर्क सड़कें बंद हैं, लेकिन मौसम साफ होने के बाद जल्द ही सभी मार्ग खोल दिए जाएंगे।

छत्तीसगढ़ में बढ़ती सुरक्षा कार्रवाई, CRPF के सामने 15 नक्सलियों का सरेंडर, कई लाख के इनामी थे बदमाश

Tags:

Manali-Leh Highway:
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue