India News Himachal (इंडिया न्यूज) Himachal News: हिमाचल प्रदेश में बादल फटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि खराब मौसम के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग समेत 26 सड़कें बंद हो गईं। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

बादल फटने से एक की मौत

अधिकारियों के मुताबिक राज्य में भारी बारिश के कारण करीब 50 सड़कें बंद हो गईं। इससे अब राज्य में बंद सड़कों की संख्या बढ़कर 71 हो गई है। इसमें राष्ट्रीय राजमार्ग भी शामिल हैं। सिरमौर के उपायुक्त सुमित खिमटा ने बताया कि परलोनी गांव में बादल फटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि जिले के पांवटा उपमंडल के अंबोया इलाके में एक घराट (पानी की चक्की) ढह गई, जिससे कुछ दुकानों और अन्य बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा है।

यमुना नदी का जलस्तर भी बढ़

मृतक की पहचान रंगी के रूप में हुई है। वह मलबे में दब गया था। अधिकारी ने बताया कि कुछ सड़कें अवरुद्ध हैं और यमुना नदी का जलस्तर भी बढ़ गया है। उन्होंने बताया कि जिले के पांवटा साहिब और शालाई इलाकों में शैक्षणिक संस्थानों को एक दिन के लिए बंद कर दिया गया है।

श्रीलंका के इस खिलाड़ी ने किया कमाल, 147 साल के इतिहास में ऐसा करने वाला दुनिया के पहला बल्लेबाज बना

MP Politics: केला किसानों को लेकर कांग्रेस ने BJP को घेरा, बोले- राहत के नाम पर लॉलीपॉप