India News HP(इंडिया न्यूज)Shimla Masjid Row: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के संजौली इलाके में गुरुवार को बड़ी संख्या में हिंदू संगठनों के लोग एकत्र हुए। इन लोगों ने संजौली में बनी मस्जिद और बाहरी राज्यों से बिना सत्यापन के आने वाले लोगों के खिलाफ प्रदर्शन किया।

बता दें, स्थानीय लोगों का आरोप है कि संजौली बाजार में बनी इस मस्जिद का निर्माण अवैध तरीके से किया गया है। यहां सिर्फ एक मंजिल बनाने की अनुमति थी, लेकिन अवैध रूप से तीन मंजिलें बना ली गईं। आरोप है कि कोरोना काल में भी अवैध निर्माण जारी रहा। स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर ढीला रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। इस अवैध निर्माण का मामला कोर्ट में भी चल रहा है।

IC814 में दो आतंकवादियों के नाम बदलकर हिन्दू कर दिए, मचा बवाल, जानें बॉलीवुड में कब-कब हुई ऐसी ‘शरारत’

‘यह अवैध मस्जिद गिराई जाए’

मालूम हो, स्थानीय स्तर पर यह विवाद काफी समय से चल रहा था, लेकिन हाल के दिनों में मारपीट की कुछ घटनाओं ने इस विवाद को और बड़ा कर दिया। प्रदर्शनकारी और भाजपा कार्यकर्ता अंकुश चौहान ने कहा, ‘यह मस्जिद अवैध बनी हुई है। मस्जिद की चार मंजिलें अवैध हैं। 10 साल हो गए, इस मस्जिद के खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है। इस अवैध मस्जिद को गिरा दिया जाना चाहिए।’

मामले में विधानसभा में हुई थी चर्चा

कांग्रेस सरकार ने भी कई दिनों से अवैध मस्जिद के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन पर चिंता जताई है। सुखू कैबिनेट के सदस्य अनिरुद्ध सिंह ने भी हिमाचल विधानसभा में इस मुद्दे को उठाया है। कांग्रेस सरकार के मंत्री खुद ही अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे हैं। अनिरुद्ध सिंह ने सार्वजनिक रूप से न केवल अवैध निर्माण को ध्वस्त करने की मांग की, बल्कि रोहिंग्या-बांग्लादेशियों के प्रदेश में घुसपैठ करने का मुद्दा भी उठाया।

अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि हिमाचल में ऐसी घटना पहले कभी नहीं हुई। अब ऐसा क्यों देखने को मिल रहा है? हिमाचल में हर रोज नए लोग आ रहे हैं। कहीं न कहीं से जमात के लोग आ रहे हैं, जिनका कोई अता-पता नहीं है। क्या ये रोहिंग्या मुसलमान हैं? मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने आगे खुलासा किया कि वह खुद एक-दो लोगों को जानते हैं, जो बांग्लादेश से आए हैं। उन लोगों का सत्यापन किया जाना चाहिए।

Teachers’ Day: शिक्षक दिवस पर CM भजनलाल ने अपने गुरु का किया सम्मान, कही ये बात