India News HP (इंडिया न्यूज़), Shimla Ropeway: हिमाचल की राजधानी शिमला को नया रूप मिलने वाला है। बता दें कि, यहां पर 14 किलोमीटर लंबा रोपवे बनाया जाएगा। जिससे भारी जाम से लोगों को काफी राहत मिलेगी। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में 14 किलोमीटर लंबे रोपवे के निर्माण का कार्य जल्द शुरू होगा। राज्य सरकार ने इसकी पर्यावरण मंजूरी के लिए 20 करोड़ रुपये जारी किए हैं।
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने दी जानकारी
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि कांग्रेस सरकार ने रोपवे की डीपीआर तैयार की और फॉरेन कंसल्टेंट को हायर किया। इस रोपवे में 13 स्टेशन होंगे, जो शिमला के विभिन्न हिस्सों को कवर करेंगे। यह परियोजना शहर में जाम को कम करने में मददगार साबित होगी। इसमें 660 ट्रॉलियां होंगी, और एक घंटे में 6,000 लोग यात्रा कर सकेंगे।
रशियन लड़कियों सबसे ज्यादा क्या पसंद होता है, नाम जानकर आप हो जाएंगे हैरान
इसके अलावा, अगला रोपवे परवाणू से शिमला के लिए बनेगा, जिसकी लंबाई 39 किलोमीटर होगी। इस पर कुल 1,734 करोड़ रुपये खर्च होंगे, जिसमें 80% राशि एनडीबी द्वारा दी जाएगी। मुकेश ने कहा कि सुरक्षा मानकों का ध्यान रखा जाएगा और सभी कार्य विश्वस्तरीय मानकों पर किए जाएंगे। उन्होंने रेलवे प्रोजेक्ट्स के लिए भी राज्य सरकार की भूमिका पर स्पष्टीकरण दिया, और केंद्र से मांग की कि बिलासपुर से लेह तक की रेललाइन को डिफेंस प्रोजेक्ट घोषित किया जाए।
CM Bhajan Lal Sharma: मंत्रालयिक कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, भजनलाल सरकार ने बढ़ाया ग्रेड पे