India News HP(इंडिया न्यूज), Solan Protest: हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में व्यापारियों ने सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक अपनी दुकानें बंद रखीं। शिमला के संजौली इलाके में प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज और वाटर कैनन के इस्तेमाल के विरोध में यह बंद बुलाया गया था। बंद के बावजूद कुछ दुकानदारों ने अपनी दुकानें खोलीं, जिससे स्थानीय लोग नाराज हो गए।

उन्होंने दुकानें खोल रहे व्यापारियों की दुकानें बंद करवा दीं और उनकी दुकानों के बाहर बहिष्कार के बोर्ड भी लगा दिए। सोलन बाजार में काफी देर तक नारेबाजी होती रही। लोगों ने राज्य सरकार और प्रशासन के खिलाफ भी नारेबाजी की। मौके पर भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया था।

Rajasthan News: शाहपुरा और जहाजपुर सहित जिले में बाजार बंद, सहमति के बाद समाप्त हुआ था धरना

इस वजह से चिंतित हैं स्थानीय व्यापारी

सोलन शहर के स्थानीय व्यापारियों ने कहा कि शिमला के संजौली में प्रदर्शन के दौरान हिंदू संगठन के लोगों पर लाठीचार्ज किया गया। इसी के विरोध में यह बंद बुलाया गया था। इसके अलावा बाहरी राज्यों से भी बड़ी संख्या में लोग सोलन शहर में व्यापार करने के लिए आने लगे हैं। इससे स्थानीय लोगों का व्यापार प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा कि बाहरी राज्यों से आने वाले लोग यहां भारी किराया दे रहे हैं। एक दुकान का किराया पांच हजार रुपये प्रतिदिन तक दिया जा रहा है। ऐसे में इस बात की भी जांच होनी चाहिए कि बाहरी लोग इतना भारी किराया कैसे दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वह स्थानीय प्रशासन से पहले ही मांग कर चुके हैं कि इस संबंध में जानकारी जुटाई जाए और इसकी जांच की जाए। स्थानीय व्यापारियों ने कहा कि आज प्रदर्शन के माध्यम से उन्होंने प्रदेश सरकार को एक संदेश देने का काम किया है। हिमाचल प्रदेश के सभी व्यापारी भी प्रदेश में एक सशक्त विक्रेता नीति लाने की मांग कर रहे हैं।

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर किया था लाठीचार्ज

आपको बता दें कि 11 सितंबर को सुबह 11 बजे संजौली में बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी एकत्रित हुए थे। जिला शिमला प्रशासन ने यहां धारा 163 लागू कर दी थी। इसके अनुसार यहां पांच या इससे अधिक लोगों के एकत्रित होने पर पूरी तरह से प्रतिबंध था। इसके बावजूद बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी एकत्रित हुए और ढली टनल से बैरिकेड्स तोड़ते हुए प्रदर्शनकारी तेजी से संजौली की ओर बढ़े। यहां पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए लाठीचार्ज किया और वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया गया।

विरोध में प्रदर्शनकारियों ने पुलिस कर्मियों पर पथराव भी किया। काफी देर तक स्थिति तनावपूर्ण रही। शाम तक प्रदर्शन समाप्त किया जा सका।

मृत्यु से पहले यमराज खुद देते हैं व्यक्ति को ऐसे संकेत जो इंसानी दुनिया से होते हैं परे, जानें क्या है इसके पीछे का पूरा रहस्य