होम / Himachal Heavy Rain: हिमाचल के साथ-साथ और भी राज्यों में बाढ़-बारिश से कोहराम 50 लोगों की मौत कई लापता।

Himachal Heavy Rain: हिमाचल के साथ-साथ और भी राज्यों में बाढ़-बारिश से कोहराम 50 लोगों की मौत कई लापता।

Divya Gautam • LAST UPDATED : August 21, 2022, 7:02 pm IST

Heavy rain In India: भारी बारिश की वजह से 3 दिन में हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, उत्तराखंड, में 50 लोगों की मौत।

भारी बारिश से आई बाढ़ भूस्खलन और मकान ढहने की घटना में उत्तरी और पूर्वी भारत में मॉनसूनी बारिश के कारण पिछले तीन दिनों में 50 लोगों की हुई मौत। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, ओडिशा, झारखंड में 50 लोगों को जान चली गई।उत्तराखंड-ओडिशा में चार-चार और झारखंड में भी एक व्यक्ति की मौत हुई है। हिमाचल राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के निदेशक सुदेश कुमार मोख्ता ने कहा कि भारी बारिश के कारण सबसे ज्यादा नुकसान मंडी, कांगड़ा और चंबा जिले को हुआ है।मंडी जिले के उपायुक्त ने बताया कि अकेले मंडी जिले में बाढ़ और भूस्खलन के कारण 13 लोगों की मौत हो गई और छह लोग लापता हो गए।

कितना नुकसान हुआ?

उत्तराखंड में, शनिवार को बादल फटने की विभिन्न घटना में कम से कम चार लोगों की मौत हो गयी। और 10 लापता हो गए क्योंकि बारिश के कारण रास्ते टूट गये, पुल बह गए, और घरों के अंदर पानी जमा हो गया. इससे कई गांवों से लोगों को निकालने के लिए मजबूर होना पड़ा और उत्तराखंड के पौड़ी जिले में सभी आंगनवाड़ी केंद्रों और स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया गया।

बारिश से पूर्वी भारत प्रभावित।

बारिश में पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों को प्रभावित किया। ओडिशा में पहले से ही महानदी नदी का क्षेत्र बाढ़ की चपेट में है और 500 गांवों में लगभग 4 लाख लोग फंसे हुए हैं।इससे चार लोगों की मौत हुई है और झारखंड में एक व्यक्ति की मौत हुई है। ओडिशा का अधिक नुकसान हुआ है और इसके उत्तर में कुछ हिस्सों में शुक्रवार रात से बारिश हो रही है। भुवनेश्वर में सब्जियों की कीमतों में तेजी आई है।

 

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.