होम / HP High Court: हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने जारी किया, क्लर्क और प्रोसेस सर्वर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट

HP High Court: हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने जारी किया, क्लर्क और प्रोसेस सर्वर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट

Priyambada Yadav • LAST UPDATED : January 5, 2023, 11:06 am IST

इंडिया न्यूज़ (दिल्ली, HP High Court): हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने क्लर्क और प्रोसेस सर्वर के पद के लिए एचपी हाईकोर्ट रिजल्ट 2022 अपनी आधिकारिक वेबसाइट hphighcourt.nic.in पर जारी कर दिया है.

जो उम्मीदवार हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के क्लर्क और प्रोसेस सर्वर पद के लिए परीक्षा में 18 दिसंबर 2022 को उपस्थित हुए थे, वे अब वेबसाइट से रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं. एचपी हाई कोर्ट क्लर्क परीक्षा में कुल 33963 उम्मीदवारों ने भाग लिया, जबकि 20578 उम्मीदवार एचपी हाई कोर्ट प्रोसेस सर्वर परीक्षा में शामिल हुए थे.

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की एक सूची तैयार की है जिन्हें अब मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार देना होगा. क्लर्क और प्रोसेस सर्वर पद के उम्मीदवार एचपी हाईकोर्ट की वेबसाइट से अपना रोल नंबर सर्च करके मार्क्स चेक कर सकते हैं.

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट रिजल्ट 2022: कट ऑफ

वर्ग                    कट ऑफ अंक
सामान्य वर्ग           68
एससी                 63
एसटी                 65
ओबीसी              63
ऑर्थो पीएच          46
ईडब्ल्यूएस           6

 

Also Read: खराब मौसम की वजह से, केंद्रीय गृह मंत्री के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.