होम / Akhilesh Yadav On India News Manch: भाजपा को हटा कर समाजवादियों को सत्ता में लाने का मन बना चुकी है जनता: अखिलेश यादव

Akhilesh Yadav On India News Manch: भाजपा को हटा कर समाजवादियों को सत्ता में लाने का मन बना चुकी है जनता: अखिलेश यादव

India News Editor • LAST UPDATED : January 11, 2022, 9:34 pm IST

इंडिया न्यूज, लखनऊ:
Akhilesh Yadav On India News Manch: इंडिया न्यूज के मंच पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा यूपी की जनता भाजपा को हटा कर समाजवादियों को सत्ता सौपने का मन बना चुकी है। भाजपा की योगी सरकार जनता से किए गए वायदों पर खरी नहीं उतरी। हालात यह रहे कि प्रदेश, मंहगाई, बेराजगारी समेत कई अन्य मुद्दों से परेशान हो गया। प्रदेश में लड़कियां सुरक्षित नहीं हैं।

यूपी की जनता बाबा, बुल और बुलडोजर से परेशान हैं Akhilesh Yadav On India News Manch

अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी की जनता बाबा, बुल और बुलडोजर से परेशान हैं। एनसीआरबी का आंकड़ा है कि बेटियां सबसे ज्यादा यूपी में असुरक्षित हैं। सबसे ज्यादा कस्टोडियल डेथ यूपी में हुई। यूपी में ठोको राज है…. पुलिस जनता को ठोक रही, जनता पुलिस को ठोक रही है।

मुद्दों पर बात नहीं करती भाजपा Akhilesh Yadav On India News Manch

अखिलेश यादव ने मंच पर कहा कि भाजपा मुद्दों पर बात नहीें करती है। महंगाई बढ़ रही है। कमाई आधी हो गई है। कोई कारखाना, उद्योग नहीं लगा है। यूपी में स्माल स्केल इंडस्ट्रीज ठप्प हो गई। सपा की सरकार आते ही सरकारी नौकरी में रिक्त पदों को भरा जाएगा। रोजगार के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे और शिक्षा और ट्रैनिग को अहमियत दी जाएगी।

अपने ही लोगों पर छापा मार इत्र को बदनाम कर दिया Akhilesh Yadav On India News Manch

बीजेपी ने अपने ही लोगों पर छापा मार दिया। बड़ी संख्या में रकम बरामद हुई। इसके संग ही उन्होंने कन्नौज के इत्र को बदनाम कर दिया। बाद में अपनी नाकामी छिपाने के लिए समाजवादियों पर छापे मारें पर कुछ नहीं मिला।

हम डिजीटल चुनाव प्रचार के लिए तैयार हैं Akhilesh Yadav On India News Manch

अखिलेश यादव ने कहा कि हम डिजीटल चुनाव प्रचार के लिए तैयार हैं। चुनाव इस तरह से होगा, यह किसी ने नहीं सोचा था। कोरोना के कारण चुनाव टलने की आशंका थी। हमारा पूरा कैडर फिजीकली तैयार है। बड़ी संख्या में गांव गांव जा कर समर्थन मांगेंगे।

छोटे दलों के बारे में चुनाव आयोग को सोचना चाहिए Akhilesh Yadav On India News Manch

भाजपा की वजह से श्रीराम मंदिर निर्माण मेें देरी हो रही है उन्होने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद श्रीराम का मंदिर बन रहा है। भाजपा मंदिर प्रोजेक्ट लेट कर रही है। वाराणसी में सपा सरकार ने पुजारियों को मानदेय देने का काम किया।

Also Read : CM Yogi Adityanath on India News Manch 2022 प्रदेश में दंगा अब गुजरे जमाने की बात: योगी आदित्यनाथ

Also Read : Child and Women Development Minister Swati Singh on India News Manch भाजपा सरकार में हुआ महिला सशक्तिकरणः स्वाति

Connect With Us : Twitter Facebook

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT