इंडिया न्यूज, लखनऊ:
Akhilesh Yadav On India News Manch: इंडिया न्यूज के मंच पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा यूपी की जनता भाजपा को हटा कर समाजवादियों को सत्ता सौपने का मन बना चुकी है। भाजपा की योगी सरकार जनता से किए गए वायदों पर खरी नहीं उतरी। हालात यह रहे कि प्रदेश, मंहगाई, बेराजगारी समेत कई अन्य मुद्दों से परेशान हो गया। प्रदेश में लड़कियां सुरक्षित नहीं हैं।
अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी की जनता बाबा, बुल और बुलडोजर से परेशान हैं। एनसीआरबी का आंकड़ा है कि बेटियां सबसे ज्यादा यूपी में असुरक्षित हैं। सबसे ज्यादा कस्टोडियल डेथ यूपी में हुई। यूपी में ठोको राज है…. पुलिस जनता को ठोक रही, जनता पुलिस को ठोक रही है।
अखिलेश यादव ने मंच पर कहा कि भाजपा मुद्दों पर बात नहीें करती है। महंगाई बढ़ रही है। कमाई आधी हो गई है। कोई कारखाना, उद्योग नहीं लगा है। यूपी में स्माल स्केल इंडस्ट्रीज ठप्प हो गई। सपा की सरकार आते ही सरकारी नौकरी में रिक्त पदों को भरा जाएगा। रोजगार के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे और शिक्षा और ट्रैनिग को अहमियत दी जाएगी।
बीजेपी ने अपने ही लोगों पर छापा मार दिया। बड़ी संख्या में रकम बरामद हुई। इसके संग ही उन्होंने कन्नौज के इत्र को बदनाम कर दिया। बाद में अपनी नाकामी छिपाने के लिए समाजवादियों पर छापे मारें पर कुछ नहीं मिला।
अखिलेश यादव ने कहा कि हम डिजीटल चुनाव प्रचार के लिए तैयार हैं। चुनाव इस तरह से होगा, यह किसी ने नहीं सोचा था। कोरोना के कारण चुनाव टलने की आशंका थी। हमारा पूरा कैडर फिजीकली तैयार है। बड़ी संख्या में गांव गांव जा कर समर्थन मांगेंगे।
भाजपा की वजह से श्रीराम मंदिर निर्माण मेें देरी हो रही है उन्होने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद श्रीराम का मंदिर बन रहा है। भाजपा मंदिर प्रोजेक्ट लेट कर रही है। वाराणसी में सपा सरकार ने पुजारियों को मानदेय देने का काम किया।
Also Read : CM Yogi Adityanath on India News Manch 2022 प्रदेश में दंगा अब गुजरे जमाने की बात: योगी आदित्यनाथ
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.