होम / Aradhana Misra Mona On India News Manch कांग्रेस ने दिया महिलाओं को सर्वाधिक सम्मानः आराधना

Aradhana Misra Mona On India News Manch कांग्रेस ने दिया महिलाओं को सर्वाधिक सम्मानः आराधना

Sameer Saini • LAST UPDATED : January 11, 2022, 1:25 pm IST

इंडिया न्यूज मंच पर पहुंची कांग्रेस विधायक मोना
इंडिया न्यूज, लखनऊ :

Aradhana Misra Mona On India News Manch उत्तर प्रदेश में तीन दशक से ज्यादा समय से राजनीतिक वनवास भोग रही कांग्रेस ने सत्ता में वापसी के लिए आधी आबादी को साधने का बड़ा दांव चला है। अपनी राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की अगुआई में पार्टी ने इसके लिए महिला घोषणा पत्र जारी करने की अनोखी पहल की है जिसमें 2022 में होने वाले विधान सभा चुनाव में लक्ष्य संधान के लिए 45 सूत्री फार्मूला अपनाया गया है। पार्टी विधायक आराधना मिश्रा मोना ने इंडिया न्यूज मंच से कहा कि इस चुनाव कांग्रेस बेहतर प्रदर्शन करेगी। (India News Manch latest News 2022)

‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ थीम सांग से दिया बड़ा संदेश (Aradhana Misra Mona On India News Manch)

मोना ने कहा कि आधी आबादी के लिए कांग्रेस ने महिला घोषणा पत्र में 45 घोषणाएं की हैं। महिला घोषणा पत्र को ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ थीम सांग के सहारे कांग्रेस ने बड़ा संदेश दिया है। मोना ने कहा कि’उत्तर प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा का हाल सभी जानते हैं। हर दिन महिलाएं मुझसे मिलती हैं, अपना दर्द कहती हैं। पुलिस-प्रशासन अपराधी के साथ होते हैं क्योंकि उनकी सत्ता से नजदीकी होती है। (Assembly Election 2022)

महिलाएं पीड़िता नहीं बने रहना चाहती हैं। वे अपने हक के लिए लड़ना चाहती हैं। ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ नारा महिलाओं की इसी अकुलाहट से निकला है।’ उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा महिलाओं का सम्मान दिया है। महिलाओं के राजनीति में सक्रिय भागीदारी के लिए पार्टी लगातार प्रयासरत है।

Aradhana Misra Mona On India News Manch

Also Read : Rakesh Tikait on India News Manch गन्ने के भुगतान को लेकर राकेश टिकैत ने कही बड़ी बात

Also Read : CM Yogi Adityanath on India News Manch Live इस बार भी मिलेगा जनता का आशीर्वाद: योगी आदित्यनाथ

Also Read : CM Yogi Adityanath on India News Manch 2022 प्रदेश में दंगा अब गुजरे जमाने की बात: योगी आदित्यनाथ

Also Read : Child and Women Development Minister Swati Singh on India News Manch भाजपा सरकार में हुआ महिला सशक्तिकरणः स्वाति

Connect With Us : Twitter | Facebook | Youtube

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT