होम / India News Manch 2023: प्रहलाद जोशी ने 2024 में होने वाले लोक सभा चुनाव पर की चर्चा, पीएम मोदी की तारीफ

India News Manch 2023: प्रहलाद जोशी ने 2024 में होने वाले लोक सभा चुनाव पर की चर्चा, पीएम मोदी की तारीफ

Nishika Shrivastava • LAST UPDATED : December 14, 2023, 9:46 pm IST

India News (इंडिया न्यूज), India News Manch 2023: हर साल की तरह इस साल भी इंडिया न्यूज़ देश का सबसे बड़ा राजनीतिक मंच आयोजन कर रहा है। ये आयोजन दिल्ली के एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में हो रहा है। बीते कल यानि बुधवार 13 दिसंबर से शुरु हुए इस कार्यक्रम का आज दूसरा दिन है। बता दें कि ये तीन दिवसीय कार्यक्रम 15 दिसंबर (शुक्रवार), 2023 तक चलेगा। जहां कई सारे दिग्गजों का आगमन हुआ है। वहीं, आज इस मंच पर प्रहलाद जोशी (Pralhad Joshi) भी मौजूद रहे।

मंच पर आकर प्रहलाद जोशी ने अपने कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया। इसके आगे उन्होंने दावे के साथ 2024 में होने वाले लोक सभा चुनाव के बारे में भी बात की। प्रहलाद जोशी ने पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की तारीफ में 2024 में आने का दावा किया।

2030 तक हमें दोगूनी बिजली की आवश्यकता- जोशी

जानकारी के लिए बता दें कि प्रह्लाद जोशी ने कहा, भारत को 2030 तक दोगूनी बिजली की आवश्यकता है और हम इसे पूरा भी करेंगे।

भारत जल्द ही दुनिया का तीसरा अर्थ व्यवस्था बनेगा- जोशी

इंडिया गठबंधन का कोई अर्थ नहीं- जोशी

आगे बात करते हुए प्रह्लाद जोशी ने कहा कि, इंडिया गठबंधन का कोई अर्थ नहीं है।

अगले लोकसभा में बीजेपी को 350 सीट-  जोशी

इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने अगले लोकसभा पर बोलते हुए कहा कि, 2019 में भाजपा को 303 सीट आई थी। लेकिन 2024 में भाजपा को 350 सीट से ज्यादा मिलेंगे।

गहलोत को हराना आसान नहीं था- जोशी

इसके साथ ही राजस्थान में जीत पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि, राजस्थान नें कांग्रेस को हराना आसान नहीं था। लेकिन पीएम मोदी के रणनीति के कारण ये जीत संभव हुई।

मोदी है तो मुमकिन है- जोशी

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने राजस्थान में जीत का कारण बतातें हुए कहा कि, मोदी है तो मुमकिन है।

 

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.