इंडिया न्यूज, नई दिल्ली :
India News Manch Debate on UP Election : उत्तर प्रदेश में पहले मुख्तार अंसारी, अतीक अंसारी जैसे गुंडो को बसपा, कांग्रेस ने टिकट देकर विधायक बनाया लेकिन जब से भाजपा की सरकार आई है तब से यह गुंडे सलाखों के अंदर हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली को संभाल नहीं पा रहे है वह यूपी क्या संभालेंगे। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा मामले में हमने कोई कोताही नही बरती।
उनके बेटे पर एफआईआर दर्ज हुई और वह जेल में है लेकिन छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता पर एफआईआर है उन्हें जेल क्यो नहीं भेजा जा रहा है। सपा जिन्ना की राजनीति कर रही है और सपा मुसलमानों को जिन्ना का नाम लेकर बरगलाना चाहती है। हकीकत यह है कि देश का मुसलमान जिन्ना को कभी पसंद नहीं करेगा। (India News Manch Debate on UP Election)
उत्तर प्रदेश में हमारी पार्टी का गठबंधन सपा के साथ हो रहा है या नहीं हो रहा है इसकी जानकारी अभी नहीं है हां बातचीत जारी है मैं यह कहना चाहता हूं कि हम विकास की राजनीति करते हैं सभी धर्मों का सम्मान करते हैं। उत्तर प्रदेश में हमारी सरकार बनी तो नौजवानों को रोजगार, किसानों को उनके फसल का सही दाम और महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए काम करेंगे। (India News Manch Debate on UP Election)
उत्तर प्रदेश में सभी पार्टियों को लोगों ने देख लिया है हमारी पार्टी की ओर उत्तर प्रदेश की जनता देख रही है। उत्तर प्रदेश की जनता जानती है कि आम आदमी पार्टी ही उसकी समस्याओं को दूर कर सकती है और हम सकारात्मक राजनीति के साथ उत्तर प्रदेश के चुनावी मैदान में उतरेंगे।
उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। प्रियंका गांधी ने कहा है लड़की हूं लड़ सकती हूं कांग्रेस ने महिलाओं की भागीदारी राजनीति में बढ़ाने के लिए 40% टिकट महिलाओं को देने के लिए वादा किया है कांग्रेस चाहती है उत्तर प्रदेश की राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़े। योगी सरकार में योजनाओं का सिर्फ नाम बदला गया।
विकास की राजनीति छोड़कर धर्म की राजनीति की गई। जिससे ना तो युवाओं को रोजगार मिल सकता और न ही प्रदेश के विकास को गति दी जा सकती है योगी सरकार ने पूरे 5 साल में सिर्फ उद्घाटन किया है और मंदिर-मंदिर घूमकर समय बिताया है। उत्तर प्रदेश के नौजवान सबसे ज्यादा बेरोजगार हैं। (India News Manch Debate on UP Election)
पूर्वांचल एक्सप्रेस की शुरूआत सपा सरकार में किया गया था जिसका श्रेय योगी सरकार ले रही है पूरे 5 साल तक योगी सरकार ने सपा सरकार में शुरू किए गए विकास कार्यों का उद्घाटन और श्रेय लेने का काम किया है। प्रदेश में बेरोजगारी बड़ा मुद्दा है, किसान आत्महत्या कर रहा है, महिलाएं असुरक्षित है स्कूल कॉलेज और विश्वविद्यालय योगी सरकार ने पिछले 5 सालों से खोला नही। (India News Manch Debate on UP Election)
शिक्षा व्यवस्था धरासाई हो चुकी है एक विशेष जाति के लोग गरीबों, दलितों, पिछड़ी जातियों पर अत्याचार कर रहे हैं। केंद्र गृह राज्य मंत्री की बेटे ने किसानों को लखीमपुर खीरी में कुचला पूरे देश में देखा, लेकिन कुछ कार्रवाई नहीं की गई। भाजपा किसानों का कितना सम्मान करती है इस घटना ने देश के लोगों को बता दिया है 2022 उत्तर प्रदेश के चुनाव में सपा पूर्ण बहुमत की साथ सरकार बनाने जा रही है।
Also Read : India News Manch Vijay Diwas Ranbankure 50 साल पहले बांग्लादेश में भारतीय जवानों ने पाकिस्तान को धूल चटाई
Also Read : India News Manch Vijay Diwas Ranbankure 50 साल पहले बांग्लादेश में भारतीय जवानों ने पाकिस्तान को धूल चटाई
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.