होम / India News Manch Nitin Gadkari इंडिया न्यूज के मंच से नितिन गडकरी ने किया संबोधित

India News Manch Nitin Gadkari इंडिया न्यूज के मंच से नितिन गडकरी ने किया संबोधित

Harpreet Singh • LAST UPDATED : December 17, 2021, 10:56 am IST

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
India News Manch Nitin Gadkari :
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इंडिया न्यूज के कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान नितिन गडकरी ने संबोधित करते हुए बताया कि देश के विकास के लिए सरकार की तरफ से रोड मैप तैयार किया जा रहा है। वहीं इस दौरान गडकरी ने कहा कि आने वाला समय तकनीक का समय है।

इसलिए अगर हमें आगे बढ़ना है तो टेक्नोलिजी का सहारा लेना पड़ेगा। इसके लिए कई तरह के प्रयोग करने की जरूरत होगी और हमें उन पहलूओं पर भी बात करनी होगी जिनके बारे में पहले कभी बात नहीं की गई। इसी के सहारे हम आने वाले समय में आगे बढ़ पाएंगे।

परिवहन के क्षेत्र में अपार संभावनाएं India News Manch Nitin Gadkari

इंडिया न्यूज के मंच से बोलते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि अभी परिवहन के क्षेत्र में काफी काम करने का पड़ा है। परिवहन के क्षेत्र में काफी संभावनाएं हैं। देश की आटोमोबाइल इंडस्ट्री अभी साढ़े सात लाख करोड़ की है। हमारे सामने इस इंडस्ट्री के बजट को डबल करने का लक्ष्य है।

आने वाले समय में हमें आटोमोबाइल इंडस्ट्री को 15 लाख करोड़ तक लेकर जाना होगा। हम उस लक्ष्य को प्राप्त कर लेंगे। देश में सबसे ज्यादा रोजगार आटोमोबाइल इंडस्ट्री ही दे रही है।

इसके साथ ही राजस्व में भी इस क्षेत्र का सबसे बड़ा हिस्सा है। देश से दोपहिया वाहन, आटो रिक्शा अन्य देशों में निर्यात की जाती है। इसे बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। इसके साथ ही सरकार वैकिल्पक  इंधन, इथेनाल, मिथेनाल, बायोडीजल, बायोसीएनजी, एलएनजी, इलेक्ट्रिक पर काम कर रही है।

इंधन का नया विकल्प तलाशना होगा

इंडिया न्यूज के मंच से बोलते हुए गडकरी ने कहा कि हमें पेट्रोल और डीजल के विकल्प पर ध्यान देने की जरूरत है। इस समय हम आठ लाख करोड़ रुपये के पेट्रोल, डीजल का आयात करते हैं। अगर हमनें इनका विकल्प नहीं खोजा तो आने वाले 5 साल में यह 25 लाख करोड़ तक पहुंच जाएगा। जो चिंता का विषय है।

इतना पैसा अगर देश से बाहर जाएगा तो फिर विकास की रफ्तार कैसे तेज होगी। वहीं इससे प्रदूषण भी बढ़ेगा। पेट्रोल डीजल की जगह सरकार सोलर एनर्जी के साथ ही अन्य विकल्पों को बढ़ाने पर जोर दे रही है।

इस समय पेट्रोल और डीजल वाहनों की अपेक्षा इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री बढ़ेगी और पेट्रोल का आयात कम होगा। क्योंकि इलेक्ट्रिक वाहन पेट्रोल-डीजल से चलने वाले वाहन की तुलना में यह सस्ता भी होगा और इससे प्रदूषण भी नहीं फैलेगा।

फूड ग्रेड से बनाया जा सकता है इथेनॉल

इंडिया न्यूज के मंच से केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कई मुद्दों पर बात की। इस दौरान गडकरी ने बताया कि हम किसी भी फूड ग्रेन से इथेनाल बना सकते हैं और इससे किसानों को भी फायदा पहुंचेगा। अभी हमारे पास काफी मात्रा में अनाज पड़े हुए हैं।

अगर उससे इथेनाल बनाया जाए तो एक ओर पेट्रोल की खपत कम होगी वहीं दूसरी ओर किसानों की आय में भी वृद्धि होगी। ऐसा करने से किसान अन्नदाता के साथ ऊर्जादाता भी बन जाएगा। नितिन गडकरी ने कहा कि उन्होंने कहा कि देश में अभी तीन सौ नई इथेनाल की फैक्ट्रियां लगने वाली है।

जिससे इथेनॉल की उपज में वृद्धि होगी। गडकरी ने आगे बताया कि यह पेट्रोल से सस्ता है। जिससे आगे चलकर भविष्य में हम इथेनॉल का निर्यात भी कर सकते हैं। वहीं हमें कंस्ट्रक्शन क्षेत्र में आने वाली नई तकनीकों पर भी ध्यान रखना चाहिए।

अभी निर्माण के दौरान तीस मीटर की दूरी पर पिलर बनाते हैं, लेकिन एक कंपनी ने तकनीक की बदौलत दो पिलर की दूरी अब 120 मीटर रख रही है। इससे लागत में कमी होगी। उन्होंने कहा कि देश को विश्व की नंबर एक आर्थिक शक्ति बनाने के साथ-साथ गरीबों, किसानों का कल्याण करना है।

Read More : India News Manch PMKSY Scheme extended beyond 5 years प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना को पांच साल के आगे बढ़ाया : अनुराग ठाकुर

Read More : India News Manch Omicron Dose बूस्टर डोज पर निर्णय जल्द : राजीव चंद्रशेखर

Also Read : India News Manch Vijay Diwas Ranbankure 50 साल पहले बांग्लादेश में भारतीय जवानों ने पाकिस्तान को धूल चटाई

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Top 5 Lucky Zodiac Sign: 25 अप्रैल के दिन शुभ संयोग, इन 5 राशियों को होगा लाभ ही लाभ- Indianews
Jhadu Vastu tips: इस दिन झाड़ू खरीदने से भाग्य लक्ष्मी हो जाती हैं नाराज, जानें कब खरीदना होता है शुभ- Indianews
AC Cost: घर में लगवाना चहाते हैं AC तो जान लें यह जरूरी बात, कैसे होगी बचत? जानें यहां- Indianews
Infinix Note 40 Pro Plus 5G: इस खास फीचर वाले 5G फोन की बिक्री हो चुकी है शुरू, खरीदें मात्र 22,999 रुपये में-Indianews
बिना परीक्षा के नागरिक उड्डयन मंत्रालय में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 746000 सैलरी पाएं- Indianews
BSF Recruitment 2024 Notification: BSF में ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका, तुरंत करें आवेदन, निकली बंपर भर्ती- Indianews
Iraq: इराक में आतंकवाद के 11 दोषियों को दी गई फांसी, पर क्यों एमनेस्टी इंटरनेशनल ने की निंदा?- Indianews
ADVERTISEMENT