होम / India News Manch rubber production in 2 Lac hectares इंडिया न्यूज के मंच से बोले पीयूष गोयल, रबर उत्पादन में हब के रूप में उभरेगा पूर्वोत्तर

India News Manch rubber production in 2 Lac hectares इंडिया न्यूज के मंच से बोले पीयूष गोयल, रबर उत्पादन में हब के रूप में उभरेगा पूर्वोत्तर

Harpreet Singh • LAST UPDATED : December 17, 2021, 10:45 am IST

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली :
India News Manch rubber production in 2 Lac hectares :
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल इंडिया न्यूज मंच कार्यक्रम में पहुंचे। मंच से पीयूष गोयल ने कहा कि पूर्वोत्तर क्षेत्र रबर उत्पादन के लिए एक हब के रूप में उभर सकता है।

गोयल ने कहा कि सरकार ने अगले पांच वर्षों में पूर्वोत्तर के राज्यों में कुल 2 लाख हेक्टेयर में रबर प्लांटेशन की योजना बनाई है। इसके साथ ही पीयूष गोयल ने कहा कि त्रिपुरा 30,000 हेक्टेयर की खेती के साथ देश में रबर का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक राज्य है।

गोयल ने राज्य सरकार से इस दिशा में त्वरित कदम उठाने और राज्य में रबर प्लांटेशन को विस्तारित करने के लिए मौसम के कारण उत्पन्न आरंभिक खेती के अवसर का लाभ उठाने की अपील की।

4 बड़ी टायर कंपनियां 2 लाख हेक्टेयर में रबर प्लांटेशन के लिए 1 हजार करोड़ का योगदान देंगी India News Manch rubber production in 2 Lac hectares

इंडिया न्यूज मंच पर बोलते हुए पीयूष गोयल ने कहा कि आटोमोटिव टायर मैन्यूफैक्चरर्स एसोसिएशन (एटीएमए) का प्रतिनिधित्व करने वाली चार प्रमुख टायर कंपनियों ने एक साथ मिल कर पांच वर्षों की अवधि में पूर्वोत्तर भारत के सात राज्यों में 200,000 हेक्टेयर भूमि में रबर प्लांटेशन के विकास के लिए 1,000 करोड़ रुपये का योगदान करने का संकल्प लिया है।

इस बारे में रबर बोर्ड और एटीएमए के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए जा चुके हैं। वहीं पीयूष गोयल ने यह भी बताया कि टायर कंपनियों ने एक साथ 20 मई 2021 को रबर बोर्ड द्वारा स्थापित खाते में 12 करोड़ रुपये हस्तांरित किए।

त्रिपुरा बांस फ्लोरिंग की बड़ी इकाई

आगे बोलते हुए पीयूष गोयल ने कहा कि त्रिपुरा और अन्य पूर्वोत्तर राज्यों में बांस की खेती एक प्रमुख संसाधन है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि त्रिपुरा में अगरबत्ती उद्योग के देश के हब के रूप में उभरने तथा भारत को बांस, जिसे अक्सर ग्रीन गोल्ड उद्योग कहा जाता है, में आत्मनिर्भर बनाने की क्षमता है।

पीयूष गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पूर्वोत्तर को भारत की अष्ट-लक्ष्मी के रूप में रूपांतरित करने की अपील को संदर्भित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने फोकस नॉर्थ-ईस्ट प्रोग्राम को प्राथमिकता प्रदान की है।

एग्रो टेक्टसाइल को प्रोत्साहित कर रहा केंद्र

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने आगे बोलते हुए कहा कि केंद्र सरकार अपनी योजनाओं के जरिये पूर्वोत्तर क्षेत्र में एग्रो-टेक्सटाइल तथा जियोटेक्निकल टेक्सटाइल के उपयोग को प्रोत्साहित कर रहा है। गोयल ने कहा कि रेल, सड़क, वायु के जरिये बेहतर कनेक्टिविटी अब अतीत की बात हो गई है।

अब सभी राज्य एक दूसरे के साथ जुड़ गए हैं। गोयल ने कहा कि 972 करोड़ रुपये की सीमा पार अगरतला-अखौरा (बांग्लादेश) रेल परियोजना से निर्यात को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।

Read More : India News Manch Kejriwal Big Statement इंडिया न्यूज मंच से केजरीवाल ने की बड़ी घोषणाएं

Read More : India News Manch Credibility of CBI and ED सीबीआई और ईडी की साख गिर रही: अभिषेक मनु सिंघवी

Read More : India News Manch Importance of Hindutva इंडिया न्यूज के मंच से बोले राकेश सिन्हा, 40 के दशक में हिंदुत्ववाद मजबूत होता तो देश का कभी विभाजन नहीं होता

Read More : India News Manch Anurag Thakur statement on UP elections इंडिया न्यूज के मंच से अनुराग ठाकुर ने यूपी चुनाव पर दिया बयान

Read More : India News Manch Nitin Gadkari कार निर्माताओं को 100 फीसदी बायो-एथेनाल पर चलने वाले इंजन बनाने के देंगे निर्देश

Read More : India News Manch Rakesh Tikait Statement इंडिया न्यूज के मंच से राकेश टिकैत बोले, राजनीति में जाने का कोई इरादा नहीं, मैं नहीं लडूंगा चुनाव

Read More : India News Manch Nitin Gadkari इंडिया न्यूज के मंच से नितिन गडकरी ने किया संबोधित

Read More : India News Manch PMKSY Scheme extended beyond 5 years प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना को पांच साल के आगे बढ़ाया : अनुराग ठाकुर

Read More : India News Manch Omicron Dose बूस्टर डोज पर निर्णय जल्द : राजीव चंद्रशेखर

Also Read : India News Manch Vijay Diwas Ranbankure 50 साल पहले बांग्लादेश में भारतीय जवानों ने पाकिस्तान को धूल चटाई

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

लेटेस्ट खबरें