होम / Jayant Choudhary On India News Manch: प्रधानमंत्री ने किसान आंदोलन में शामिल किसानों को आतंकवादी बनाने की कोशिश की: जयंत चौधरी

Jayant Choudhary On India News Manch: प्रधानमंत्री ने किसान आंदोलन में शामिल किसानों को आतंकवादी बनाने की कोशिश की: जयंत चौधरी

India News Editor • LAST UPDATED : January 11, 2022, 9:39 pm IST

इंडिया न्यूज, लखनऊ:

Jayant Choudhary On India News Manch: इंडिया न्यूज के मंच पर जाट लैंड के कद्दावर नेता जयंत चौधरी ने कहा कि पीएम मोदी ने किसान आंदोलन में शामिल किसानों को आतंकवादी बनाने की कोशिश की। कहा गया कि यह आतंकवादी हैं और इनका पैसा चीन और कनाड़ा से आ रहा है। जनता भाजपा सरकार से तंग है और बदलाव का मन बना चुकी है।

पीएम ने अपना रूट क्यो बदला Jayant Choudhary On India News Manch

जयंत चौधरी ने मंच के मार्फत कहा कि पंजाब में पीएम ने अपना रूट क्यो बदला। इसकी जिम्मेदार पंजाब सरकार नहीं बल्कि सेंट्रल एजेंसी हैंं। पीएम को किसानों से इतना डर क्यों हैं। किसान आंदोलन के समय पीएम ने तीन कृषि कानूनों पर अपना फैसला वापस ले लिया। उन्होंने ऐसा चुनाव को चलते किया लेकिन किसान यह भूलने वाले नहीं हैं।

यूपी के रास्ते ही बनेगा दिल्ली का रास्ता Jayant Choudhary On India News Manch

जयंत चौधरी ने कहा कि यूपी में कुपोष्ण, भुखमरी, बेराजगारी का दौर है। जब तक यूपी नहीं सुधरेगा। देश नहीं सुधर सकता है। 2024 का रास्ता यूपी से हो कर जाएगा। यूपी चुनाव में किसान सोच समझ कर वोट करेंगा। किसान चुनाव में बदल जाएगा मै नहीं मानता हूं।

यूपी में विपक्ष कमजोर नहीं है Jayant Choudhary On India News Manch

जयंत चौधरी ने कहा कि यूपी में विपक्ष कमजोर नहीं है। आवैशी जैसे लोग बाहर से आते हैं और बाते करते हैं। यहां के स्थानीय लोग ही विपक्ष हैं। वह एकजुट है। यूपी के लोग पालिटिकल लोग हैं। लोग होशियार है। हिंदू मुसलमान का कोई मतलब नहीं हैं। दलित मुलसलमान और किसान गरीब हैं और उन पर अत्याचार हो रहा है।

मथुरा में धु्रवीकरण की कोशिश भाजपा ने की लेकिन लोगोे ने रिजेक्ट कर दिया। मथुरा मेरे खून में है। कृष्ण आर्शिवाद देने आए थे, इस तरह की बातों पर चर्चा नहीं करता हूं।

Also Read : CM Yogi Adityanath on India News Manch 2022 प्रदेश में दंगा अब गुजरे जमाने की बात: योगी आदित्यनाथ

Also Read : Child and Women Development Minister Swati Singh on India News Manch भाजपा सरकार में हुआ महिला सशक्तिकरणः स्वाति

Connect With Us : Twitter Facebook

लेटेस्ट खबरें