होम / UP Minister Jitin Prasad on India News Manch योगी सरकार में हुआ यूपी का सर्वाधिक विकासः जितिन प्रसाद

UP Minister Jitin Prasad on India News Manch योगी सरकार में हुआ यूपी का सर्वाधिक विकासः जितिन प्रसाद

Sameer Saini • LAST UPDATED : January 11, 2022, 1:02 pm IST

इंडिया न्यूज मंच पर बोले कैबिनेट मंत्री

इंडिया न्यूज, लखनऊ :

UP Minister Jitin Prasad on India News Manch यूपी का विकास सबसे अधिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हुआ है। किसानों में भी खुशी है। युवा उत्साहित है। रोजगार मिल रहे हैं। स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर हुई हैं। यह कहना है कि यूपी के कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद का। इंडिया न्यूज मंच के माध्यम से जितिन प्रसाद ने यूपी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।

पांच वर्षों में हुआ सबसे अधिक विकास (UP Minister Jitin Prasad on India News Manch)

जितिन ने कहा कि विपक्ष के लोग केवल बड़ी-बड़ी बातें करते हैं। जबकि भाजपा सरकार बड़े-बड़े काम करती है। चाहे मामला एक्सप्रेसवे का हो अथवा मेट्रो का। एक सवाल के जवाब में जितिन प्रसाद ने कहा कि यूपी में जितना विकास इन पांच वर्षों में हुआ है, उतना पहले कभी नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार मिल रहे हैं। राज्य में नए-नए उद्योग धंधे लग रहे हैं। हर तरफ खुशहाली का आलम है।

भाजपा में मिला ब्राह्मण समाज को सम्मानः जितिन प्रसाद 

साथ हे उन्होंने कहा कि भाजपा में ही ब्राह्मण समाज का भविष्य सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण वर्ग को सबसे ज्यादा सम्मान भाजपा में मिला है। बाकी दलों के लोग ब्राह्मण के नाम पर राजनीति करते हैं। भाजपा ने ब्राह्मण समाज को उचित प्रतिनिधित्व दिया है।

भाजपा ने जितना ब्राह्णण समाज को महत्व व सम्मान दिया है, उतना कभी किसी ने नहीं दिया। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यह अच्छी बात है हर तरफ से अब ब्राह्मण समाज की बात की जाने लगी है। लेकिन सबसे ज्यादा सम्मान भाजपा ने ही दिया है। इस बात को ब्राह्मण समाज के लोग भी जानते हैं। (UP Minister Jitin Prasad on India News Manch)

जितिन ने कहा कि ब्राह्मण समाज के लोग बुद्धिजीवी वर्ग में आते हैं। उन्हें पता होता है कि उनके लिए कौन, क्या और कब कर रहा है। इसलिए समाज के लोग जानते हैं कि वक्त आने पर उन्हें क्या करना है।

साथ ही जितिन ने कहा कि विपक्ष के लोग केवल बड़ी-बड़ी बातें करते हैं। जबकि भाजपा सरकार बड़े-बड़े काम करती है। चाहे मामला एक्सप्रेसवे का हो अथवा मेट्रो का। एक सवाल के जवाब में जितिन प्रसाद ने कहा कि यूपी में जितना विकास इन पांच वर्षों में हुआ है, उतना पहले कभी नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार मिल रहे हैं। राज्य में नए-नए उद्योग धंधे लग रहे हैं। हर तरफ खुशहाली का आलम है।

Watch Live Event Here

UP Minister Jitin Prasad on India News Manch 2022

Also Read : Child and Women Development Minister Swati Singh on India News Manch भाजपा सरकार में हुआ महिला सशक्तिकरणः स्वाति

Also Read : CM Yogi Adityanath on India News Manch यूपी में विकास का राज होगाः योगी आदित्यनाथ

Connect With Us : Twitter | Facebook

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.