होम / दुबई से मुंबई आए 3 आतंकी, तीनों का पाकिस्तानी कनेक्शन, पुलिस कंट्रोल को कॉल कर अज्ञात शख्स ने दी जानकारी

दुबई से मुंबई आए 3 आतंकी, तीनों का पाकिस्तानी कनेक्शन, पुलिस कंट्रोल को कॉल कर अज्ञात शख्स ने दी जानकारी

Akanksha Gupta • LAST UPDATED : April 8, 2023, 3:02 pm IST

Mumbai Police: मुंबई पुलिस कंट्रोल को एक अज्ञात शख्स ने फोन करके कहा कि बीते दिन शुक्रवार, 7 अप्रैल को दुबई से 3 आतंकवादी मुंबई आए थे। इन तीनों आतंकवादियों का कनेक्शन पाकिस्तान से है। सिर्फ इतना ही नहीं फोन करने वाले शख्स ने पुलिस को एक आतंकी का नाम मुजीब सैय्यद और उसका मोबाईल और गाड़ी नंबर भी बताया है। सूत्रों के मुताबिक कॉल करने वाले व्यक्ति का नाम राजा ठोंगे है। जिसने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन किया था। मुंबई पुलिस कंट्रोल में इस कॉल के आने के बाद पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है।

पहले भी आ चुकी इस तरह की कॉल

इससे पहले पिछले महीने की 1 मार्च को भी मुंबई पुलिस कंट्रोल को देर रात 11 बजे एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन करके मुंबई के कुर्ला (पश्चिम) में बम धमाका होने की बात बताई थी। शख्स ने कॉल करके पुलिस को बताया था कि कुर्ला में अगले 10 मिनट में धमाका होगा। जिसके बाद शख्स ने फोन कट कर दिया था। इस फोन कॉल के तुरंत बाद ही मुंबई पुलिस ने बिना समय बर्बाद किए मामले की जांच के लिए टीम लगा दी थी। हालांकि, पुलिस को घंटों जांच के बाद भी वहां से कोई संदेहास्पद चीज नहीं मिली थी।

कॉल के बाद मुंबई पुलिस अलर्ट

बता दें कि भले ही मुंबई पुलिस को पहले भी इस तरह के कॉल आ चुके हों। लेकिन पुलिस इन फोन कॉल को लेकर कतई लापरवाही नहीं बरत सकती है। जिसके चलते इस कॉल के आने के बाद पुलिस अधिकारियों से सभी को अलर्ट रहने को कह दिया है। साथ ही पुलिस अधिकारियों ने इलाके में छानबीन के भी निर्देश दिए हैं। अगर कॉलर की इस सूचना को गलत पाया गया या फिर यह किसी तरह का मजाक हुआ। तो कॉल करने वाले शख्स के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।

Also Read: देश के पहले गवर्नर जनरल राजगोपालाचारी के परपोते सी आर केशवन ने थामा BJP का दामन

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Indian Air Force: इंडियन एअर फोर्स बनी संकटमोचक, गंभीर रूप से बीमार मरीजों को लेह से चंडीगढ़ पहुंचाया- Indianews
Pakistan Deputy PM: पाकिस्तान को मिला नया उप प्रधानमंत्री, विदेश मंत्री इशाक डार को किया गया नियुक्त -India News
Pune Traffic Police: पीएम मोदी पुणे में भरेंगे हुंकार, रैली के लिए यातायात पुलिस ने जारी किया रुट डायवर्जन -India News
Lok Sabha Election 2024: ‘तानाशाही की तरफ जा रहा देश’, सुनीता केजरीवाल ने बीजेपी पर साधा निशाना -India News
Reservation Row: गृह मंत्री अमित शाह का फेक वीडियो वायरल, दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR -India News
बम विस्फोट का आरोप, जेल से पूरी की पढ़ाई, इजरायल में बंद फिलिस्तीनी लेखक को मिला यह पुरस्कार- Indianews
Lok Sabha Elections: ‘भारत को कमजोर करने में कुछ देशों का हाथ’, पीएम मोदी ने कर्नाटक में लगाया बड़ा आरोप -India News
ADVERTISEMENT