होम / Top Five Holy Pilgrimage: भारत के 5 ऐसे तीर्थ स्थल, जहाँ जीवन में एक बार अवश्य़ जाना चाहिए

Top Five Holy Pilgrimage: भारत के 5 ऐसे तीर्थ स्थल, जहाँ जीवन में एक बार अवश्य़ जाना चाहिए

Itvnetwork Team • LAST UPDATED : January 30, 2024, 6:53 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़) Top Five Holy Pilgrimage: आध्य़ात्मिक ज्ञान की खोज में पूरी दुनिय़ा से हजारों लोग भारत आते है। संय़ोग से इनमें से अधिकांश तीर्थस्थल भारत के ऐसे क्षेत्रों में है जो कि प्राकृतिक सुंदरता से भरपुर है।

शिरडी

शिरडी महाराष्ट्र मे स्थित एक धार्मिक स्थल है। यहां हर साल लाखों की संख्य़ा में पर्य़टक साईं बाबा के दर्शन के लिए आते है। शिरडी के साईं बाबा को लेकर दुनिय़ाभर में लोगों की अलग-अलग मान्यताएं है। उनके द्वारा किए गए चमत्कारों की अलग-अलग कहानिय़ां है। साईं बाबा के बारे में कहा जाता है कि वे एक ऐसे संत थे जो सभी धर्मों के अनुयायियों के लिए पूज्नीय थें।

तिरुपति

भारत में कई चमत्कारिक औऱ रहस्यमयी मंदिर है। जिसमें दक्षिण भारत में स्थित भगवान तिरुपति बालाजी का मंदिर भी शामिल है। यह मंदिर भरतीय वास्तुकला और शिल्पकला का उत्कृष्ट उदाहरण है। तिरुपति बालाजी का वास्तविक नाम श्री वेंकटेश्वर स्वामी है। यह मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित है। बालाजी मंदिर भारत के मुख्य तीर्थ स्थलों में से एक है।

रामेश्वरम

रामेश्वरम मंदिर हिंदुओं के पवित्र तीर्थस्थलों में से एक है। जो कि तामिलनाडु के रामनाथपुरम जिले में स्थित है। मंदिर में सथापित शिवलिंग बारह ज्योतिर्लिगों मे से एक है। यह चार धाम यात्रा का भी एक भाग है। ऐसा माना जाता है कि यहां स्थित शिवलिंग के दर्शन से समस्त रोगों से मुक्ति मिल जाती है।

वैष्णो देवी

भारत के सबसे महत्वपूर्ण तीर्थों में से एक वैष्णो देवी तीर्थ है। जो जम्मू के कटरा शहर में स्थित है। यह मंदिर 5300 फीट की ऊचाईं पर है। जहां कठिन चढ़ाई के बाद पहुंचा जाता है। यहां नवरात्रि के समय में श्रद्धालुओं का काफी भीड़ उमड़ती है।

मथुरा

मथुरा,भारत के ऊत्तर प्रदेश राज्य में स्थित धार्मिक और ऐतिहासिक जगह है। मथुरा श्रीकृष्ण की कुछ अलौकिक बाल लीलाओं का केन्द्र माना जाता है। यहां विशाल संख्या में श्रीकृष्ण राधा रानी का मन्दिर है।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

India Maldives Relations: भारत दौरे पर अगले सप्ताह आ सकते हैं मालदीव के विदेश मंत्री, विवाद के बाद पहला दौरा -India News
Israeli Assault: अमेरिका अभी भी करता है राफा ऑपरेशन का विरोध, एंटनी ब्लिंकन ने नेतन्याहू से कहा -India News
India Maldives Tension: बॉयकॉट कैंपेन से खफा हैं मालदीव के लोग, माले में भारतीयों से भिड़े स्थानीय -India News
Russia Ukraine War: यूक्रेन पर रूस ने किया मिसाइल हमला, हैरी पॉटर महल को किया तबाह -India News
Russia Ukraine War: यूक्रेन युद्ध में रूस ने किया वैश्विक रासायनिक हथियार प्रतिबंध का उल्लंघन, अमेरिका ने लगाया बड़ा आरोप -India News
LS polls: चुनाव आयोग ने तेलंगाना में लिया बड़ा फैसला, हीटवेव को देखते हुए बढ़ाया मतदान का समय -India News
Water on Moon: चांद पर छिपा है अथाह पानी, ISRO ने किया बड़ा खुलासा-Indianews
ADVERTISEMENT