होम / 'सेंगोल'को लेकर अखिलेश यादव ने दी प्रतिक्रिया, साल 2024 चुनाव से बताया कनेक्शन

'सेंगोल'को लेकर अखिलेश यादव ने दी प्रतिक्रिया, साल 2024 चुनाव से बताया कनेक्शन

Akanksha Gupta • LAST UPDATED : May 26, 2023, 1:36 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), Sengol In New Parliament, नई दिल्ली: नए संसद के उद्घाटन में सेंगोल की मौजूदगी को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सबसे अलग प्रतिक्रिया दी है। साल 2024 के लोकसभा चुनाव से सेंगोल का उन्होंने बेहद ही खास कनेक्शन बताया है। अखिलेश यादव ने इस बात का दावा किया है कि लोकसभा चुनाव में अगले साल सत्ता परिवर्तन हो जाएगा।

अखिलेश यादव ने ट्वीट कर दी प्रतिक्रिया 

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट कर सेंगोल को लेकर बयान दिया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “सेंगोल सत्ता के हस्तांतरण (एक-हाथ से दूसरे हाथ में जाने) का प्रतीक है। लगता है भाजपा ने मान लिया है कि अब सत्ता सौंपने का समय आ गया है।”

स्वामी प्रसाद मौर्य ने लगाया ये आरोप

बता दें कि सेंगोल को लेकर अखिलेश यादव के अलावा पूर्व काबीना मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। मौर्य ने आरोप लगाते हुए कहा, “बीजेपी लोकतंत्र से हटकर राजतंत्र की ओर जा रही है। सेंगोल राजदंड, राजतंत्र का प्रतीक था। आज देश में लोकतंत्र है, लोकतंत्र में राजतंत्र के प्रतीक सेंगोल का क्या काम?” उन्होंने कहा, “सेंगोल के प्रति भाजपा सरकार की दीवानगी इस बात का प्रमाण है कि इसको लोकतंत्र में विश्वास नहीं है। इसलिए भाजपा लोकतंत्र से हटकर राजतंत्र के रास्ते पर जा रही है। जो लोकतंत्र के लिये खतरे की घंटी है।”

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.