होम / April Fools Day 2022 The History and Origin जानें, अप्रैल फूल के मजेदार किस्से

April Fools Day 2022 The History and Origin जानें, अप्रैल फूल के मजेदार किस्से

Amit Gupta • LAST UPDATED : March 31, 2022, 5:00 pm IST

April Fools Day 2022 The History and Origin जानें, अप्रैल फूल के मजेदार किस्से

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली

एक अप्रैल (April Fool Day 2022) का दिन ऐसे दिन के रूप में जाना और मनाया जाता है जब लोग एक दूसरे के साथ हंसी मजाक करते हैं। इस दिन मित्रों, परिजनों, शिक्षकों, पड़ोसियों, सहकर्मियों आदि के साथ अनेक प्रकार की नटखट हरकतें और अन्य व्यावहारिक परिहास किए जाते हैं। लेकिन अन्य दिनों की तरह इस दिन मूर्ख बना व्यक्ति नाराज या गुस्सा नहीं होता जो इस दिन की सबसे बड़ी खासियत है।

April Fool 2022 Messages for Family

कहते हैं कि इस दिन आधिकारिक छुट्टी नहीं होती है, लेकिन लोग अपने दोस्त रिश्तेदार, आॅफिस में ये दिन अच्छे से मस्त होकर सेलेब्रेट करते हैं। पारंपरिक तौर पर कुछ देशों में जैसे न्यूजीलैंड, ब्रिटेन, आॅस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका में इस तरह के मजाक केवल दोपहर तक ही किए जाते थे। तो आइए जानते हैं अप्रैल फूल दिवस की शुरुआत कब और कैसे हुई।

April Fool’s Day 2022 पढ़ें रोचक किस्सा

पहली बार अप्रैल फूल कब मनाया गया था

कहते हैं कि साल 1381 में पहली बार एक अप्रैल को मूर्ख दिवस मनाया गया था। इसके पीछे एक कहानी है, इंग्लैंड के राजा रिचर्ड द्वितीय और बोहेमिया की रानी एनी ने सगाई का ऐलान किया और कहा कि सगाई 32 मार्च 1381 को होगी।

Professional April Fools 2022 Messages

मूर्ख दिवस का इतिहास

इस ऐलान से आम जनता इतनी खुश हुई कि उसने खुशियां मनाना शुरू कर दिया। हालांकि बाद में उन्हें एहसास हुआ कि वह बेवकूफ बन गए हैं क्योंकि कैलेंडर में तो 32 मार्च की तारीख ही नहीं होती है। कहते हैं कि उस दिन के बाद से ही प्रत्येक वर्ष एक अप्रैल को लोग मूर्ख दिवस के रूप में मनाने लगे।

भारत में मूर्ख दिवस मनाने की शुरूआत कैसे हुई

Latest April Fool Day 2022 Funny Jokes

भारत में एक अप्रैल को मूर्ख दिवस मनाने की शुरूआत 19वीं सदी में अंग्रेजों की ओर से की गई थी। इसके बाद भारत में भी हर साल इस दिन को मूर्ख दिवस के रूप में मनाया जाने लगा। हालांकि अब सोशल मीडिया के आने के बाद देश में मूर्ख दिवस की पहचान बढ़ी है।

अन्य देशों में कैसे मनाया जाता मूर्ख दिवस

April Fool's Day 2022

फ्रांस, इटली, बेल्जियम में कागज की मछली बनाकर लोगों के पीछे चिपका दी जाती है और मजाक बनाया जाता है। स्पेनिश बोलने वाले देशों में 28 दिसंबर को अप्रैल फूल मनाया जाता है, जिसे डे आॅफ होली इनोसेंट्स कहा जाता है। ईरानी फारसी नववर्ष के 13वें दिन एक-दूसरे पर तंज कसते हैं, यह 1 या 2 अप्रैल का दिन होता है। डेनमार्क में 1 मई को यह मनाया जाता है और इसे मज-कट कहते हैं।

April-fools-day

बताया जाता है कि पारम्परिक तौर पर कुछ देशों जैसे-न्यूजीलैंड, ब्रिटेन, आॅस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका में इस दिन केवल दोपहर तक ही मजाक किया जाता है अगर कोई दोपहर के बाद इस प्रकार का प्रयत्न करता है तो उसे “अप्रैल फूल” कहा जाता है। वहीं फ्रांस, आयरलैण्ड, इटली, दक्षिण कोरिया, जापान, रूस, नीदरलैण्ड, जर्मनी, ब्राजील, कनाडा और अमेरिका जैसे देश में हंसी मजाक का सिलसिला पूरे दिन चलता है।

Read more about April Fools day 2022
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

लेटेस्ट खबरें

April Rule Change: पैन-आधार, डेबिट को लेकर होने जा रहे बड़े बदलाव, यहां जानें कब और कैसे: पैन-आधार, डेबिट को लेकर होने जा रहे बड़े बदलाव, यहां जानें कब और कैसे
Vijay Varma के जन्मदिन पर कपूर बहनों ने लुटाया प्यार, पोस्ट शेयर कर दी शुभकामनाएं
Bihar-Bhagalpur: पति के मोबाइल छीनने पर पांच बच्चे की मां घर छोड़ हुई फरार, जाने पूरा मामला
पोस्टमार्टम के बाद किया जाएगा मुख्तार अंसारी का अंतिम संस्कार, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा व्यवस्था
Yoga Asanas: वॉकिंग वुमन के लिए ये योगासन है वरदान, शारीरिक-मानसिक संतुलन में मिलेगी मदद
Mukhtar Ansari Death: बेटे के बाद मुख्तार के बड़े भाई का बयान आया सामने, जानें क्या कहा
Cocaine Vaccine: क्या नशे की लत से मिलेगा छुटकारा, जानें कैसे काम करती है कोकीन वैक्सीन
ADVERTISEMENT