होम / Arvind Kejriwal on Farmers Movement किसान आंदोलन ने सिखाया धैर्य रखकर कैसे लड़ना है : केजरीवाल

Arvind Kejriwal on Farmers Movement किसान आंदोलन ने सिखाया धैर्य रखकर कैसे लड़ना है : केजरीवाल

India News Editor • LAST UPDATED : November 26, 2021, 2:24 pm IST

Arvind Kejriwal on Farmers Movement

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली :

Arvind Kejriwal on Farmers Movement कृषि कानूनों के खिलाफ राष्टÑीय राजधानी के बॉर्डर पर प्रदर्शन के लिए बैठे किसानों का संघर्ष शुक्रवार को एक वर्ष पूरा कर गया। इस दौरान जहां राजधानी के बॉर्डर पर हजारों किसान एकत्रित हुए वहीं कई नेताओं की प्रतिक्रिया भी किसान आंदोलन को लेकर सामने आई।

इन्हीं में से एक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि किसानों ने अपने अधिकारों के लिए जो लड़ाई जारी रखी वह एक मिसाल है। केजरीवाल ने कहा कि देश के किसानों ने हम सभी को यह सिखाया है कि धैर्य के साथ अधिकार के लिए कैसे लड़ा जाता है।

Arvind Kejriwal on Farmers Movement किसान भाइयों के जज्बे को सलाम

किसान आंदोलन के बारे में अपनी प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि आज किसान आंदोलन को पूरा एक साल हो गया है। इस ऐतिहासिक आंदोलन ने गर्मी-सर्दी, बरसात-तूफान के साथ अनेक साजिशों का भी सामना किया। देश के किसान ने हम सबको सिखा दिया कि धैर्य के साथ हक की लड़ाई कैसे लड़ी जाती है। किसान भाइयों के हौसले, साहस, जज्बे और बलिदान को मैं सलाम करता हूं। किसान बीते साल 26 नवंबर, 2020 से दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं।

Also Read : Corruption and Illegal Recovery Case परमबीर सिंह पर पूर्व एसीपी ने लगाए संगीन आरोप

Connect With Us:-  Twitter Facebook

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.