होम / Benefits of Arjuna Bark: इन गंभीर बीमारियों में बेहद फायदेमंद है अर्जुन की छाल, डेली खाने से शरीर की बढ़ेगी ऊर्जा

Benefits of Arjuna Bark: इन गंभीर बीमारियों में बेहद फायदेमंद है अर्जुन की छाल, डेली खाने से शरीर की बढ़ेगी ऊर्जा

Deepika Gupta • LAST UPDATED : September 21, 2023, 10:28 pm IST

 India News ( इंडिया न्यूज़ ) Benefits of Arjuna Bark : भारत में आयुर्वेदिक दवा के रूप में अर्जुन की छाल का खूब उपयोग किया जाता है। वैसे तो छोटी–छोटी बीमारियों में अर्जुन की छाल का सेवन किया जाता है। लेकिन अर्जुन के पेड़ की छाल का प्रयोग कई गंभीर बीमारियों में भी किया जा सकता है। बता दें, अर्जुन की छाल हृदय संबंधी बीमारियों, कैंसर, डायबिटीज जैसी बीमारियों में भी किया जाता है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं अर्जुन की छाल के सेवन से हमें किन बीमारियों से मदद मिल सकती है।

कैंसर में मददगार है अर्जुन की छाल

अर्जुन की छाल में एंटी-कैंसर गुण होते हैं। जो कैंसर कोशिकाओं के ग्रोथ को रोकने और मारने में मददगार करता हैं।साथ ही प्रोस्टेट कैंसर, स्तन कैंसर और फेफड़ों के कैंसर के लिए भी अर्जुन की छाल बहुत फायदेमंद होते है।

डायबिटीज को कंट्रोल करने में मददगार

डायबिटीज के मरीजों के लिए अर्जुन की छाल बहुत ही चमत्कारी है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। ये गुण रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। अर्जुन की छाल धमनियों को आराम देता है और रक्त प्रवाह को बेहतर बनाता है।

मधुमेह में चमत्कारी है अर्जुन की छाल

अर्जुन की छाल का सेवन मधुमेह के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद है। इसमें एंटी-डायबिटिक गुण पाए जाते हैं। यह शरीर में रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करते हैं। साथ ही यह इंसुलिन के उत्पादन को बढ़ावा देते हैं। यह इंसुलिन के प्रति शरीर की संवेदनशीलता को बढ़ाता है। जिससे डायबिटीज कंट्रोल रहता है।

ये भी पढ़े- Benefits of cherry tomatoes: सेहत के लिए रामबाण है चेरी टमाटर, इन गंभीर बीमारियों में है मददगार

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.