होम / Benefits Of Grapes: विटामिन का एक बेहद अच्छा स्रोत है अंगूर, जानिए इसके खास फायदे

Benefits Of Grapes: विटामिन का एक बेहद अच्छा स्रोत है अंगूर, जानिए इसके खास फायदे

Divya Gautam • LAST UPDATED : January 28, 2023, 11:01 pm IST

अंगूर खाना काफी लोग पसंद करते हैं इसमें पायी जाने वाली कैलोरी, फाइबर और विटामिन सी, ई शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद है। आयुर्वेद में अंगूर को सेहत का खजाना बताया गया है। आपको बता दे कि एक शोध से सामने आया है कि यदि आप अवसाद से बचना चाहते हैं तो अंगूर जरूर खाएं। अंगूर खाने से मनोविकार कम होता है।

अंगूर के फायदे

1.अंगूर में ग्लूकोज, मैग्नीशियम और साइट्रिक एसिड जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। कई बीमारियों से राहत देने के लिए अंगूर का सेवन करना फायदेमंद रहता है।

2.अंगूर मेलाटोनिन का एक प्राकृतिक स्रोत हैं, जो नींद को बढ़ावा देने वाला एक हार्मोन है। मेलाटोनिन सोने और जागने के चक्र को नियंत्रित करता है।

3.दिल से जुड़ी बीमारियों के लिए भी अंगूर का सेवन विशेष रूप से फायदेमंद रहता है।

4.अंगूर में ऐसे कई खनीड होते हैं, जो हड्डियों की सेहत के लिए ज़रूरी होते हैं। जिसमें पोटेशियम, मैंग्नीज़ और विटामिन-बी, सी और के शामिल हैं।

5.अंगूर में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट कई तरह के कैंसर के विकास और प्रसार को रोक सकते हैं, हालांकि इस विषय में मानव शोध की कमी है।

6.अंगूर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट रेस्वेराट्रोल आपकी त्वचा को नुकसान से बचा सकता है और साथ ही बालों के विकास को बढ़ावा दे सकता है।

 

 

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.