होम / Bharat Jodo Yatra: आज ओंकारेश्वर मंदिर में दर्शन करेंगे राहुल गांधी, खेरदा से शुरू हुई यात्रा 

Bharat Jodo Yatra: आज ओंकारेश्वर मंदिर में दर्शन करेंगे राहुल गांधी, खेरदा से शुरू हुई यात्रा 

Akanksha Gupta • LAST UPDATED : November 25, 2022, 10:40 am IST

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश में आज शुक्रवार को तीसरा दिन है। 12 ज्योर्तिलिंगों में शामिल ओंकारेश्वर मंदिर में आज राहुल गांधी दर्शन करने जाएंगे। इसके साथ ही वह मां नर्मदा में स्नान कर पूजा-अर्चना करेंगे। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आज उनके साथ इस दौरान मौजूद रहेंगी।

खेरदा से शुरू हुई पदयात्रा 

आपको बता दें कि आज खेरदा गांव से भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत हो चुकी है। जो कि मोटक्का तक जायेगी। राहुल गांधी मोटक्का से इस दौरान ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग दर्शन करने के लिए जाएंगे। इसके साथ ही बड़वाह नर्मदा पुल से वह नर्मदा पूजन भी करेंगे। जिसके बाद कांग्रेस की ये पदयात्रा भानभरण में लंच के लिए रुकेगी। बता दें कि राहुल गांधी मोटक्का में ही रात्रि विश्राम करेंगे। सनावद की आमसभा को व्यस्तता के कारण रद्द कर दिया गया है।

मध्य प्रदेश कांग्रेस के कई नेता यात्रा में शामिल

जानकारी दे दें कि राहुल गांधी आज शुक्रवार को भी 23 किलोमीटर पैदल यात्रा करेंगे। मध्य प्रदेश कांग्रेस के कई नेता इस दौरान राहुल गांधी के साथ चल रहे हैं। पीसीसी चीफ कमलनाथ, जीतू पटवारी, दिग्विजय सिंह और अरुण यादव समेत कई नेता पदयात्रा में साथ चल रहे हैं। बता दें कि राहुल गांधी की पदयात्रा का आज 79 वां दिन है। इस यात्रा में उनकी बहन प्रियंका पहली बार शामिल हुई हैं।

Also Read: प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा में बड़ी सेंध! नो फ्लाई जोन में पहुंचा ड्रोन, NSG ने नाकाम की साजिश

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.