India News (इंडिया न्यूज़), Weather Update, नई दिल्ली: अरब सागर में सक्रिय चक्रवात तूफान अगर असर नहीं डालता तो बिहार-झारखंड और बंगाल समेत पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में अब तक मानसून दस्तक दे चुका होता। वहीं केरल में मानसून दस्तक देकर ठहर-सा गया है। मानसून में देरी की वजह से ही इन राज्यों में अभी तक लू चल रही है।
IMD के अनुसार, अगले 4 दिनों तक ऐसी ही स्थिति रहने वाली है। तापमान स्थिर रहेगा। साथ ही कहीं-कहीं पर ये बढ़ भी सकता है। पूर्वी उत्तर-प्रदेश के कुछ हिस्सों को भी मानसून अपनी चपेट में ले सकता है। लू की स्थिति 13 जून के बाद से कमजोर होने लगेगी।
शुक्रवार को IMD ने दो तरह की चेतावनी जारी की है। बिहार, झारखंड, ओडिशा और सिक्किम के लोगों को लू को लेकर सतर्क किया है। वहीं दूसरी तरफ अरब सागर में आए चक्रवात की वजह से केरल, गुजरात, महाराष्ट्र और तमिलनाडु के मछुआरों को समुद्र में जाने से मना किया गया है।
तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में भी 4 दिनों तक लू चलने की आशंका है। वहीं दूसरी ओर केरल में मानसून दस्तक देने के बाद ठहर-सा गया है। हालांकि, शनिवार से फिर से यह जोर पकड़ सकता है। इस दौरान यह तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में प्रवेश करते हुए बंगाल की खाड़ी की तरफ बढ़ेगा। सिक्किम समेत उत्तर पूर्वी राज्यों के अधिकांश हिस्से तक 12 जून तक मानसूनी बारिश होने लगेगी।
अरब सागर में आया चक्रवात ‘बिपरजॉय’ धीरे-धीरे और भी प्रचंड होता जा रहा है। गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात और कर्नाटक को अलर्ट पर रखा गया है। IMD के अनुसार, इसकी हवाओं की गति रविवार तक 150 से 165 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है।
हालांकि, चक्रवात ‘बिपरजॉय’ के आगे बढ़ने की रफ्तार प्रति घंटा 5 से 6 किमी ही रह सकती है। अभी चक्रवात गुजरात के करीब आता जा रहा है। 13-14 जून तक चक्रवात ‘बिपरजॉय’ करीब चार सौ किमी दूर रह जाएगा। इसके असर से गुजरात के कई स्थानों में अगले 5 दिनों के दौरान वर्षा हो सकती है।
Also Read: Delhi: गाजीपुर में बैटरी गोदाम में लगी भीषण आग, राहत कार्य जारी
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.