होम / Broccoli Benefits: हड्डियों की सेहत से लेकर वजन कम करने में मददगार हैं ब्रोकली, जानिए और फायदे

Broccoli Benefits: हड्डियों की सेहत से लेकर वजन कम करने में मददगार हैं ब्रोकली, जानिए और फायदे

Deepika Gupta • LAST UPDATED : July 1, 2023, 12:12 am IST

India News ( इंडिया न्यूज़ ) Broccoli Benefits : ब्रोकली हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद सब्जी मानी जाती है। इसमें प्रोटीन जिंक फाइबर विटामिन-ए विटामिन-सी और कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो आपको कई रोगों से बचाने में मदद करते हैं। कई लोग इसे सलाद के रूप में खाते हैं तो कुछ लोग इसकी सब्जी खाना पसंद करते हैं। ब्रोकली एंटीऑक्सीडेंट का समृद्ध स्रोत है। इसमें मौजूद सल्फोराफेन तनाव और सूजन को कम करने में मददगार है। आप अपनी डेली डाइट में ब्रोकली शामिल कर हृदय रोग। जानिए ब्रोकली खाने के लिए ये अनोखे फायदे। इन समस्याओं से भी मिलेगा छुटकारा।

वजन कम करने में मददगार

जो लोग अपना वजन कंट्रोल करना चाहते हैं, वे अपने आहार में ब्रोकली शामिल कर सकते हैं। इसमें कैलोरी काफी कम होती है और फाइबर पर्याप्त होता है। इसे खाने से पेट भरा रहता है, ऐसे में आप ज्यादा खाने से बचते हैं। इससे वजन कंट्रोल होने में मदद मिलती है।

आंखों की रोशनी बढ़ाता है

ब्रोकली में ल्यूटिन, ज़ेक्सैन्थिन और विटामिन-सी जैसे पोषक तत्व होते हैं। ये आंखों के लिए फायदेमंद होते हैं। ये मोतियाबिंद की समस्या से बचाने में भी सहायक है। उम्र बढ़ने के साथ आंखों की समस्या भी बढ़ती है, ऐसे में आप ब्रोकली को डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।

हड्डियों की सेहत के लिए फायदेमंद

ब्रोकली में विटामिन-के और कैल्शियम पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। जो हड्डियों को स्वस्थ रखते हैं। अगर आप रोजाना ब्रोकली खाते हैं, तो इससे हड्डियां मजबूत होती हैं और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी स्थितियों का खतरा भी कम होता है।

ये भी पढ़े-

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT