होम / Delhi News: खाने-पीने की चीजो ने छुएं आसमान, यहां जानें आटा-दाल के सही दाम

Delhi News: खाने-पीने की चीजो ने छुएं आसमान, यहां जानें आटा-दाल के सही दाम

Divya Gautam • LAST UPDATED : November 24, 2022, 10:32 pm IST

अक्टूबर के महीने में तीन दिन के भीतर खाने-पीने के सामानों के दाम 5% तक ऊचे हुए है। उपभोक्ता मंत्रालय के अनुसार कुछ सामानों के अलावा सब के दाम बढ़ गए हैं बुधवार को चावल का रेट 37.96 रुपये प्रति किलो हो गया था जबकि ये 20 नवंबर को 38.29 रुपये किलो था।

कितने बढ़े दाल के रेट?

इसके अलावा, गेहूं का दाम 30.87 रुपये से बढ़कर 31.61 रुपये, चना दाल का रेट 71.78 रुपये से बढ़कर 74.21 रुपये और अरहर दाल का भाव 111.75 रुपये से बढ़कर 113.16 रुपये किलो पहुंच गया है। उड़द दाल का रेट 106.72 से बढ़कर 109.17 रुपये, मसूर दाल 94.23 से 96.31 रुपये और मूंग दाल 102 रुपये से बढ़कर 104 रुपये किलो हो गया है। वहीं, चायपत्ती और सरसों तेल के भाव कम हुए हैं।

3 दिनों में इतने बढ़े दाम-

सामान            23 नवंबर    20 नवंबर
1.टमाटर            35.20            33.12

2.प्याज              30.47            29.45

3.आलू              28.40            27.36

4.वनस्पति तेल      146.14        139.57

5.सूरजमुखी तेल    171.16        168.74

6.सोया तेल          155.17           155.62

 

 

इतने बढ़े तेल के भाव

इसके साथ ही पाम (ताड़) तेल का भाव 117.55 से बढ़कर 118.39 रुपये लीटर हो पहुंच गया है। दूध की कीमत 53.86 रुपये से बढ़कर 55.18 रुपये लीटर जबकि मूंगफली तेल का भाव 188.51 से बढ़कर 190.86 रुपये लीटर हो गया है।

ये भी पढ़ें- Chicken Soup Recipe: सर्दियों में इस तरह बनाएं चिकन सूप, खांसी-जुकाम रहेगा कोसो दूर

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.