होम / Bharat PE Company Success Story : जानिए "भारत पे ऐप" के को-फाउंडर अशनीर ग्रोवर ने कंपनी से क्यों दिया इस्तीफा?

Bharat PE Company Success Story : जानिए "भारत पे ऐप" के को-फाउंडर अशनीर ग्रोवर ने कंपनी से क्यों दिया इस्तीफा?

Suman Tiwari • LAST UPDATED : March 3, 2022, 3:07 pm IST

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
Bharat PE Company Success Story:
शार्क टैंक इंडिया रियलटी शो इन दिनों काफी लोकप्रिय हो गया है, जो अमेरिकी रियलिटी शो शार्क टैंक अमेरिका का एक रूपांतरण है। रियलटी शो शॉर्क टैंक में हाजिर जवाबी करने वाले अशनीर ग्रोवर इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। बता दें कि (bharat pe founder) अशनीर ग्रोवर  ‘भारत पे’ (Bharat Pe) कंपनी में को-फाउंडर रहे और उन्हें उसी कंपनी से एक मार्च (2022) को इस्तीफा देना पड़ा है।

वहीं दो मार्च को कंपनी बोर्ड ने Ashneer Grover को सभी पदों से निकाल दिया। आइये आज इस लेख के जरिए जानते हैं कि देश की टॉप फिनटेक कंपनी भारत पे ऐप और उसके को-फाउंडर अशनीर ग्रोवर की स्टोरी क्या है। ‘भारत पे ऐप’ कंपनी कब शुरू हुई। आखिर क्यों अशनीर ग्रोवर को कंपनी से इस्तीफा देना पड़ा है।

BharatPe Co-Founder Ashneer Grover

कैसे शुरू हुई ‘Bharat Pe’ कंपनी? (Bharat PE Company Success Story)

(bharat pe company details) बताया जाता है कि 2017 में पीसी ज्वैलर्स लिमिटेड कंपनी में बिजनेस हेड के रूप में काम करने वाले अशनीर की मुलाकात शाश्वत नकरानी और भाविक कोलाडिया से हुई। इस मुलाकात में शाश्वत ने आनलाइन ट्रांजेक्शन को लेकर एक ऐप बनाने का मशवरा अशनीर ग्रोवर के साथ साझा किया। अमेरिकन एक्सप्रेस, ग्रोफर्स समेत कई कंपनियों में टॉप पोस्ट पर काम कर चुके अशनीर को यह आइडिया काफी पसंद आया। शाश्वत नकरानी को टेक्निकल मामलों की जानकारी थी, जबकि अशनीर ने कंपनी को रजिस्टर कराने से लेकर उसकी मार्केटिंग और बिजनेस को संभाला। (BharatPe Co-Founder Ashneer Grover, Shashvat Nakraniand Bhavik Koladia) आखिरकार तीनों दोस्तों ने मिलकर 2018 में ‘भारत पे’ कंपनी को शुरू करने का फैसला लिया।

क्या कोरोना में ‘भारत पे’ ऐप के यूजर्स में बढोतरी हुई?

जून 2018 में शुरू होने के कुछ दिनों बाद ही भारत पे ऐप को एक हजार से ज्यादा लोग इस्तेमाल करने लगे। फिर देखते ही देखते इस ऐप को इस्तेमाल करने वालों की संख्या लाखों में हो गई है। गूगल प्ले स्टोर से भारत पे को डाउनलोड करने वालों की संख्या एक करोड़ से ज्यादा है। यही नहीं आॅनलाइन पैसा ट्रांजेक्शन करने और लोन देने वाली इस कंपनी का फरवरी 2022 में वैल्यूएशन 21 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा है। कोरोना काल के दौरान भारत पे ऐप के यूजर्स और कंपनी की कमाई में तेजी से वृद्धि हुई। (Bharat PE Company Success Story)

READ ALSO: Russia Ukraine War vs United Nations : क्या रूस से वीटो पावर छीनकर सुरक्षा परिषद से किया जाएगा बाहर?

आखिर किस कारण अशनीर विवादों में आए? 

  • बीते दो माह से भारत पे ऐप शुरू करने वाले को-फाउंडर अशनीर ग्रोवर विवादों में हैं। इसके पीछे मुख्य वजह यह है कि साल 2022 की शुरूआत में अशनीर ग्रोवर का एक आडियो वायरल हुआ था। इसमें वे कोटक महिंद्रा बैंक के एक कर्मचारी से अपमानजनक भाषा बोलते सुनाई दे रहे थे। इसके अलावा कंपनी के नियमों के खिलाफ व्यवहार होने का भी उन पर आरोप लगा था।
  • अशनीर और उनकी पत्नी के खिलाफ शिकायत मिलने पर कंपनी ने जांच बैठाने का फैसला लिया है। इस जांच में उनकी पत्नी माधुरी जैन ग्रोवर को रुपयों के हेरफेर में शामिल पाया गया। इसके बाद उन्हें कंपनी से बर्खास्त कर दिया गया था। इसके बाद अपनी ही कंपनी के फैसलों के खिलाफ ग्रोवर ने सिंगापुर इंटरनेशनल आर्बिट्रेशन सेंटर में अपील की थी। यहां भी उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद अशनीर को भारत पे कंपनी में इस्तीफा देना पड़ा है।

भारत पे कंपनी में कितने शेयर के मालिक हैं अशनीर?

bharat pe share price: भारत पे कंपनी के पिछले फंड के अनुसार, उनकी हिस्सेदारी 9.5 फीसदी यानी 1,800-1,900 करोड़ रुपए थी। अब ग्रोवर ने कहा है कि वह भारत पे में अपने पूरे शेयर को बेचने का प्लान कर रहे हैं। इस्तीफा देते हुए अशनीर ग्रोवर ने त्यागपत्र में इस बात का जिक्र किया है कि इस समय भी वे कंपनी के सबसे बड़े शेयरधारकों में से एक हैं।

READ ALSO: Why Putin Needs Ukraine: जानिए, दुनिया का सबसे बड़ा देश रूस छोटे से यूक्रेन पर क्यों करना चाहता कब्जा?

भारत पे ऐप ‘पेटीएम’ और ‘फोन पे’ से क्यों है अलग?  (Bharat PE Company Success Story)

भारत में पेटीएम और फोन पे जैसी कंपनियों के बीच ‘भारत पे ऐप’ के सफल होने की वजह यह है कि कंपनी ने इन कंपनियों से हटकर अपनी बिजनेस स्ट्रैटजी बनाई है। और साथ ही भारत पे कंपनी ने बिजनेस से शुरू करने के लिए कुछ पॉइंट पर जोर दिया। जैसे यूपीआई क्यूआर कोड के जरिए ग्राहक दुकानदार को पैसा पेमेंट कर सकते हैं। भारत पे के एक ही क्यूआर कोड से कई सारे पेमेंट कर सकते हैं। दुकानदार भारत पे ऐप के जरिए फ्री में पेमेंट एक्सेप्ट कर सकता है। भारत पे ऐप के जरिए लोगों को लोन भी दिया जाने लगा है।

भारत पे ऐप से प्रतिदिन कितना होता है लेनदेन? 

अशनीर ग्रोवर समेत उनके दोनों दोस्तों की सूझबूझ का परिणाम यह हुआ कि इस ऐप से एक करोड़ से ज्यादा लोग जुड़ गए। आपको बता दें कि अभी हर दिन 50 लाख से ज्यादा का ट्रांजेक्शन इस ऐप के जरिए हो रहा है। यही नहीं कंपनी ने दुकानदारों के बिजनेस के आधार पर उन्हें कर्ज देना शुरू किया। दिसंबर 2021 तक कंपनी ने तीन हजार करोड़ रुपए से ज्यादा दुकानदारों और बिजनेसमैन को कर्ज दिए हैं।

Bharat PE Company Success Story

READ ALSO: Russia’s Fierce Form Against Ukraine : जानिए कैसे, रूस का ‘फादर ऑफ ऑल बॉम्ब’ यूक्रेन के लिए हो सकता है खतरनाक?

READ ALSO: Russia Ukraine War Continues For Third Day: जानें, रूस-यूक्रेन युद्ध का भारत पर किन क्षेत्रों पर पड़ेगा असर?

Connect With Us : Twitter | Facebook 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Vastu Shastra: घर में लकड़ी का मंदिर है, तो वास्तु शास्त्र के इन नियमों का रखना चाहिए ध्यान- Indianews
Tesla Layoff: टेक्सास कारखाने में करीबन 2,700 कर्मचारियों की होगी छंटनी, टेस्ला के नोटिस से चला पता – India News
Vaishakh Maas 2024: वैशाख मास की शुरुआत कल से, इस महीने में ये करने से करें परहेज- Indianews
Priyanka Gandhi: ‘मेरी मां का मंगलसूत्र, देश के लिए हुआ कुर्बान…’, पीएम मोदी पर प्रियंका गांधी ने साधा निशाना – India News
Samsung Galaxy S22: Samsung के इस प्रीमियम फोन का दाम हुआ आधा, लोगों में इसे खरीदने के लिए लगी होड़- Indianews
Nissan Magnite: 7 लाख से कम बजट में ये है जबरदस्त SUV, इसमें मिलते हैं ये शानदार फीचर्स- Indianews
Tobol Secret Weapon: क्या है टोबोल? कई विमानों को प्रभावित करने वाला रूस का गुप्त हथियार – India News
ADVERTISEMENT