होम / Life Story Of Vladimir Putin : किसी "रहस्य" से कम नहीं है "पुतिन" की जिंदगी

Life Story Of Vladimir Putin : किसी "रहस्य" से कम नहीं है "पुतिन" की जिंदगी

Suman Tiwari • LAST UPDATED : March 3, 2022, 4:55 pm IST

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
Life Story Of Vladimir Putin: यूक्रेन के खिलाफ जंग छेड़ने के बाद रूस की चारो तरफ सिर्फ निंदा ही हो रही है। कहते हैं कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन हमले से पहले क्रीमिया और रोमानिया देश में भी अपनी ताकत दिखा चुके हैं। आपको बता दें कि यूक्रेन हमले के बाद से पुतिन काफी चर्चाओं हैं लेकिन उनकी पर्सनल जिंदगी में बहुत अलग हैं। तो चलिए जानते हैं कि पुतिन के परिवार के बारे में, उनकी पर्सनल जिदंगी के क्या राज हैं।

 1952 को रूसी के लेनिनग्राद में हुआ था जन्म (Life Story Of Vladimir Putin)

  • सात अक्टूबर 1952 को सोवियत संघ के रूसी गणराज्य के लेनिनग्राद (वर्तमान सेंट पीटर्सबर्ग, रूस) में व्लादिमीर पुतिन का जन्म हुआ था। उनके पिता का नाम व्लादिमीर स्पिरिदोनोविच पुतिन और माता का नाम मारिया इवानोव्ना शेलोमोवा था। उनकी माता फैक्टरी मजदूर एवं पिता सोवियत नेवी में काम करते थे।
  • उनके पिता 1930 के दशक में पनडुब्बी बेड़े में सेवा करते थे और द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान शत्रु को घात लगाकर हमला करने वाले दस्ते में भर्ती हो गए। युद्ध के बाद उन्होंने एक कारखाने में फोरमैन के रूप में काम किया। व्लादीमिर अपने पिता के तीसरे पुत्र थे। उनके दो बड़े भाइयों की बाल अवस्था में ही मृत्यु हो गई थी। सन 1975 में पुतिन ने लेनिनग्राद राजकीय विश्वविद्यालय से स्नातक की उपाधि प्राप्त की।

Putin with his wife Lyudmila

Putin with his wife Lyudmila (फाइल फोटो)

Putin Married In 1983, Divorced In 2014

राष्ट्रपति पुतिन ने साल 1983 में ल्यूडमिला अलेक्जेंड्रोवना ओचेरेत्नाया से शादी की थी। 30 साल साथ रहने के बाद साल 2014 में दोनों ने तलाक ले लिया। पुतिन और ल्यूडमिला की दो बेटियां-मारिया और कटरीना हैं। मारिया का जन्म साल 1985 में लेनिनग्राद में हुआ था और कटरीना का जन्म साल 1986 में जर्मनी में हुआ था। पुतिन से अलग होने के बाद ल्यूडमिला ने अपने से 21 साल छोटे एक बिजनेसमैन से शादी कर ली।

Putin Learned English After Becoming President

  • अपनी स्नातक की डिग्री प्राप्त करके उन्होंने केजीबी में काम करना शुरू किया। सन् 1991 तक काम करते रहे। केजीबी में थोड़े ही समय में उन्हें लेनिनग्राद में विदेशियों और वाणिज्यिक दूतावास के अधिकारियों की निगरानी का कार्य मिला। वहीं पुतिन को रूसी भाषा के अलावा जर्मन भाषा की भी जानकारी है।
  • कहा जाता है कि पुतिन ने राष्ट्रपति बनने के बाद अंग्रेजी सीखी थी। औपचारिक वार्ता के लिए वह अब भी दुभाषियों का सहारा लेते हैं। सर्वप्रथम पुतिन ने 2003 में बकिंघम पैलेस में राजकीय रात्रिभोज के दौरान महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की माता की मृत्यु पर अपनी संवेदना प्रकट करते हुए पहली बार सार्वजनिक रूप से अंग्रेजी में बात की थी।

READ ALSO: Russia’s Fierce Form Against Ukraine : जानिए कैसे, रूस का ‘फादर ऑफ ऑल बॉम्ब’ यूक्रेन के लिए हो सकता है खतरनाक?

ल्यूडमिला एक भाषाविद हैं (Life Story Of Vladimir Putin)

रूस की फर्स्ट लेडी रह चुकीं ल्यूडमिला ने पुतिन से अलग होने के दौरान कहा था, ‘हमारी शादी टूट रही है कि हम लोग बमुश्किल ही एक-दूसरे को देख पाते हैं। व्लादिमीर अपने काम में व्यस्त रहते हैं। हमारे बच्चे भी बड़े हो गए हैं और अपनी-अपनी जिंदगी जी रहे हैं। और मुझे पब्लिशिटी पसंद नहीं है।’ ल्यूडमिला एक भाषाविद हैं। उन्होंने लेनिनग्राड स्टेट यूनिवर्सिटी स्पेनिश भाषा से स्नातक की पढ़ाई की। फ्लाइट अटेंडेंट के तौर पर काम किया। साल 1990 से 1994 तक लेनिनग्राड स्टेट यूनिवर्सिटी में छात्रों को जर्मन भाषा की शिक्षा दी।

Putin's daughters Maria and Katrina Tikhonova

Putin’s daughters Maria and Katrina Tikhonova

पुतिन की बेटियों ने नाम बदलकर की पढ़ाई

  • पुतिन और ल्यूडमिला की बेटियों का नाम उनकी दादी के नाम पर रखा गया था। साल 1996 में जब पुतिन का परिवार मॉस्को रहने आया तो बेटियों का एक जर्मन भाषी स्कूल में दाखिला कराया गया। पुतिन के कार्यवाहक राष्ट्रपति बनने के बाद बेटियों को स्कूल से निकाल लिया गया और टीचर दोनों को घर पर पढ़ाने के लिए आने लगी। बाद में दोनों बेटियों ने अपनी नकली पहचान के साथ पढ़ाई पूरी की।
  • पुतिन की दोनों बेटियों ने नाम बदलकर फेक आईडेंटिटी के साथ कॉलेज में दाखिला लिया था। मारिया ने पहले जीव विज्ञान और फिर मेडिसिन की पढ़ाई की। पुतिन की दूसरी बेटी कटरीना तिखोनोवा है। कटरीना ने फिजिक्स और गणित में मास्टर डिग्री ली। साथ ही वह एक्रोबैट डांसर भी हैं। कटरीना मॉस्को स्टेट यूनिवर्सिटी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इंस्टीट्यूट की हेड हैं।

एलिना से नजदीकी की चर्चा  (Life Story Of Vladimir Putin)

एलिना एक रूसी राजनेता, मीडिया मैनेजर और एक रिटायर्ड रिदमिक जिम्नास्ट हैं। एलिना को अब तक के सबसे कामयाब जिम्नास्ट्स में से एक माना जाता है। उन्होंने अपने करियर में दो ओलंपिक मेडल, 14 वर्ल्ड चैंपियनशिप और 21 यूरोपियन चैंपियनशिप मेडल अपने नाम किए। बताया जाता है कि राष्ट्रपति पुतिन और ल्यूडमिला के तलाक के बाद एलिना को ‘रूस की फर्स्ट लेडी’ बताया जाने लगा था। तब एलिना ने सार्वजनिक तौर पर रूसी राष्ट्रपति की पार्टनर होने से इनकार किया था।

READ ALSO: Russia Ukraine War vs United Nations : क्या रूस से वीटो पावर छीनकर सुरक्षा परिषद से किया जाएगा बाहर?

1991 में राजनीति में रखा कदम ( Vladimir Putin Step into politics in 1991)

  • व्लादिमीर पुतिन ने 16 साल तक सोवियत संघ की गुप्तचर संस्था केजीबी में अधिकारी के रूप में सेवा की, जहां वे लेफ्टिनेंट कर्नल के पद तक पदोन्नत हुए। 1991 में सेवानिवृत्त होने के पश्चात उन्होंने अपने पैतृक शहर सेंट पीटर्सबर्ग से राजनीति में कदम रखा।
  • 1996 में वह मास्को में राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन के प्रशासन में शामिल हो गए, एवं येल्तसिन के अप्रत्याशित रूप से इस्तीफा दे देने के कारण 31 दिसम्बर 1999 को रूस के कार्यवाहक राष्ट्रपति बने। पुतिन ने वर्ष 2000 और फिर 2004 का राष्ट्रपति चुनाव जीता। रूसी संविधान की ओर से तय किये गए कार्यकाल सीमा की वजह से वह 2008 में लगातार तीसरी बार राष्ट्रपति पद के चुनाव में खड़े होने के लिए अयोग्य थे।

2018 में राष्ट्रपति चुनाव में 76 फीसदी वोट हासिल किया

2008 में दिमित्री मेदवेदेव ने राष्ट्रपति चुनाव जीता और प्रधानमंत्री के रूप में पुतिन को नियुक्त किया। सितंबर 2011 में, कानून में बदलाव के परिणामस्वरूप राष्ट्रपति पद के कार्यकाल की अवधि चार साल से बढ़ाकर छह साल हो गयी। एवं पुतिन ने 2012 में राष्ट्रपति पद के लिए एक तीसरे कार्यकाल की तलाश में चुनाव लड़ने करने की घोषणा की, जिसके चलते कई रूसी शहरों में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए। मार्च 2012 में उन्होंने यह चुनाव जीता और वर्तमान में 6 वर्ष के कार्यकाल की पूर्ति कर रहे हैं। 2018 में हुए राष्ट्रपति चुनाव में 76 फीसदी वोट हासिल करने के पश्चात वे अगले कार्यकाल के लिए भी निर्वाचित हुए हैं।

Life Story Of Vladimir Putin

READ ALSO: Russia Ukraine War Continues For Third Day: जानें, रूस-यूक्रेन युद्ध का भारत पर किन क्षेत्रों पर पड़ेगा असर?

READ ALSO: Why Putin Needs Ukraine: जानिए, दुनिया का सबसे बड़ा देश रूस छोटे से यूक्रेन पर क्यों करना चाहता कब्जा?

Connect With Us : Twitter | Facebook 

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT