होम / Gallantry Awards 2021 कर्नल संतोष बाबू को मरणोपरांत आज महावीर चक्र से किया गया सम्मानित, सूबेदार संजीव कुमार को कीर्ति चक्र, 4 शहीदों को वीर चक्र

Gallantry Awards 2021 कर्नल संतोष बाबू को मरणोपरांत आज महावीर चक्र से किया गया सम्मानित, सूबेदार संजीव कुमार को कीर्ति चक्र, 4 शहीदों को वीर चक्र

India News Editor • LAST UPDATED : November 23, 2021, 12:52 pm IST

इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली

Gallantry Awards 2021 : लद्दाख में गलवान घाटी में शहीद हुए कर्नल संतोष बाबू को आज मरणोपरांत महावीर चक्र से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उनकी मां और पत्नी को यह पुरस्कार दिया। कर्नल संतोष बाबू बिहार रेजिमेंट के कमांडिंग आफिसर थे।

वे चीनी सैनिकों के घुसपैठ की कोशिश को रोकते हुए शहिद हो गए थे। 15 जून को हुई चीनी सैनिकों के घुसपैठ को रोकने में हुई झड़प के दौरान सेना के 20 जवान शहीद हो गए थे।

वहीं, आपरेशन स्नो लेपर्ड का हिस्सा रहे नायब सूबेदार नूडूराम सोरेन, हवलदार के पिलानी, नायक दीपक सिंह और सिपाही गुरतेज सिंह को इस आपरेशन में वीरता से लड़ने के लिए वीर चक्र से सम्मानित किया गया। (Gallantry Awards 2021)

सूबेदार संजीव कुमार को मरणोपरांत कीर्ति चक्र से किया गया सम्मानित (Gallantry Awards 2021)

4 अप्रैल, 2020 को एक आपरेशन के दौरान जम्मू-कश्मीर के केरन सेक्टर में एक आतंकवादी को मारने और दो अन्य को घायल करने के लिए चार पैरा स्पेशल फोर्सेज के सूबेदार संजीव कुमार को मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उनकी पत्नी को यह सम्मान दिया।

Also Read : Manish Tewari Criticized Manmohan Government अपनी किताब में लिखा मुंबई हमले के बाद जवाबी कार्रवाई ना करना कमजोरी की निशानी

Connect With Us : Twitter Facebook

लेटेस्ट खबरें

Amitabh Bachchan: लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सदी के महानायक को किया जाएगा सम्मानित, मंगेशकर परिवार ने की घोषणा
किसानों ने फिर ‘रेल रोको आंदोलन’ का किया ऐलान, नेताओं को खुला चैलेंज देकर किया ये मांग
Lok Sabha Electon 2024: पहले चरण के मतदान के लिए आज से प्रचार-प्रसार बंद, इस दिन से वोटिंग शुरू
Delhi-Ahmedabad Bullet Train: अब 3.5 घंटे में पहुंचेंगे दिल्ली से अहमदाबाद! जारी हुआ रूट मैप
Hush-Money Case: डोनाल्ड ट्रंप को अमेरिकियों ने सराहा, 3 में से सिर्फ 1 सोचता है कि गुप्त धन मामले में अवैध काम किया
अगले महीने नए लुक में एंट्री मारेगी 2024 Maruti Suzuki Swift, जानिए पहले से कितनी होगी खासियत
साल के अंत होते ही Kia India पेश करेगी 3 नई 7-सीटर एसयूवी, देखिए लिस्ट