होम / Ganesh Chaturthi 2022: गणपति बप्पा को मोदक क्यों हैं पसंद, जानिए इसके पीछे की वजह

Ganesh Chaturthi 2022: गणपति बप्पा को मोदक क्यों हैं पसंद, जानिए इसके पीछे की वजह

Akanksha Gupta • LAST UPDATED : August 29, 2022, 5:54 pm IST

Ganesh Chaturthi 2022: गणेश चतुर्थी का त्यौहार जल्द ही शुरू होने वाला है। इस बार गणेश चतुर्थी 31 अगस्त से शुरू हो रही है। इस साल गणपति उत्सव के दौरान हर रोज भगवान गणेश को मोदक का भोग लगाएं। शास्त्रों में कहा गया है कि गणपति बप्पा को प्रसन्न करने का सबसे आसान तरीका मोदक का भोग लगाकर करना है। भगवान गणेश को खुश करने के लिए आप चाहे मालपुआ, रसगुल्ला और रसमलाई कुछ भी चढ़ा लें, लेकिन अगर आप मोदक का भोग नहीं लगाएगें, तो आपका छप्पन भोग भी गणेश जी पसंद नहीं करेंगे।

गणपति बप्पा को बेहद पसंद हैं मोदक

गणपति बप्पा को मिठाई में सबसे ज्यादा मोदक पसंद है। लेकिन उनका मोदक पसंद करना भी बुद्धिमानी का प्रतीक है। आइए आपको बताते हैं कि गणेश जी को मोदक आखिर इतना पसंद क्यों है। मोदक प्रसन्नता देने वाली एक मिठाई होती है जिस वजह से भगवान गणेश को मोदक बहुत प्रिय है। मोदक के शब्द पर ध्यान दें तो ‘मोद’ का अर्थ हर्ष यानी खुशी होता है।

बेहद मुलायम होते हैं मोदक

इसके अलावा परशुराम जी से युद्ध में गणेश जी का एक दांत टूट गया था। जिस वजह से उन्हें बाकि की चीजे खाने में तकलीफ होती है। क्योंकि अन्य चीजों को चबाना पड़ता है। लेकिन मोदक बहुत ही मुलायम होती है इसे चबाना भी नहीं पड़ता है। यह मुंह में जाते ही घुल जाता है।

मंगलकारी देवता हैं गणपति

आपको बता दें कि शास्त्रों में गणपति बप्पा को मंगलकारी और हमेशा खुश रहने वाला देवता बताया गया है। वह कोई भी चिंता नहीं लेते हैं। इसका कारण भी मोदक ही है। क्योंकि मोदक बप्पा को हमेशा खुश रखता है। इसी वजह से उन्हें मोदक अधिक प्रिय है।

पद्म पुराण के सृष्टि खंड में गणपति जी को मोदक पसंद होने की कथा बताई गई है। उस कथा के मुताबिक मोदक अमृत से बनाया गया था। एक दिव्य मोदक देवताओं ने माता पार्वती को दिया था। जब गणपति बप्पा को माता पार्वती ने मोदक के गुणों को बताया तो उनको मोदक खाने की इच्छा उत्पन्न हो गई। जिसके बाद भगवान गणेश ने चतुराई से माता से मोदक ले लिया था। बप्पा को मोदक खाने के बाद इतना पसंद आया कि मोदक गणेश जी का प्रिय बन गया।

मोदक से प्रसन्न होते हैं गणपति

बात दें कि गणपत्यथर्वशीर्ष में लिखा है “यो मोदकसहस्त्रेण यजति स वांछितफलमवाप्नोति।” इसका अर्थ है कि जो इंसान गणेश जी को मोदक अर्पित करके प्रसन्न करता है। उस व्यक्ति को गणेश भगवान मनोवांछित फल प्रदान करते हैं।

Also Read: इस गणेश चतुर्थी बप्पा को इन रूपों में ला सकते हैं घर, सजावट में लगेंगे चार चांद

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Lok Sabha Polls Phase 4: 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 96 सीटों पर मतदान कल; यहां जानें पूरी डीटेल- indianews
Chardham Yatra: आज भक्तों के लिए खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़-Indianews
Lok Sabha Election: राहुल गांधी के पीएम मोदी के साथ बहस का निमंत्रण स्वीकारने पर बीजेपी ने कसा तंज, जानें क्या कहा-Indianews
बेंगलुरु के रेस्टोरेंट में फैन के साथ दिखे Anushka-Virat, इस अंदाज में दिखे कपल – Indianews
Lok Sabha Election: क्या कांग्रेस नेता महागठबंधन के…,स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर किया कटाक्ष-Indianews
Sunday: रविवार सूर्य देव का है दिन, आज ऐसे रखें अपनी आत्मा को खुश- indianews
Nijjar Murder Case: हरदीप निज्जर हत्या मामले में चौथा भारतीय आरोपी हुआ गिरफ्तार-Indianews
ADVERTISEMENT