India News ( इंडिया न्यूज़ ) Place for Ganesh Chaturthi : गणेशोत्सव और गणेश चतुर्थी के नाम से जाने वाला यह त्योहार पूरे देश में बहुत उत्साह के साथ मनाया जाता है। भारत के अलग-अलग कोने में गणेश चतुर्थी की जोरदार तैयारी होती हैं। बता दें,10-दिवसीय उत्सव अधिकांश घरों में भगवान गणेश की मूर्ति की स्थापना के साथ शुरू होता है, और फिर आखिर में गणेश विसर्जन के साथ समाप्त होता है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि कैसे भारत के विभिन्न राज्यों में अलग-अलग तरीकों से गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जाता है।
मुंबई
भारत में सबसे ज्यादा गणेश चतुर्थी का उत्सव मुंबई में देखा जाता है।गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया की गूंज पूरे मुंबई में गूंजती है। आपको बता दे मुंबई में सबसे पहले तैयारी भी शुरू हो जाती हैं। इस दौरान कई पंडालों और घरों में गणेश भगवान की मूर्ती की स्थापना के साथ मुंबई शहर जाग उठता है। अगर आप इस दौरान मुंबई आएं हैं, तो आपको कुछ जगहों पर गणेश चतुर्थी का पंडाल देखने को मिलेगा। गणेश चतुर्थी का उत्सव लालबागचा राजा, खेतवाड़ी गणराज, गणेश गली मुंबईचा राजा, अंधेरीचा राजा जैसे पंडालों में प्रमुख दिखेगा।
महाराष्ट्र
मुंबई के उत्साह के बाद पुणे, महाराष्ट्र में गणेश चतुर्थी का उत्सव बहुत जोर शोर से होता है। महाराष्ट्र की गूंज भी कुछ अलग ही देखने को मिलती है। महाराष्ट्र में भी लोग दूर-दूर से आते हैं, इस पर्व का आनंद लेने।
गोवा
महाराष्ट्र की तरह, पड़ोसी राज्य गोवा में भी गणेश चतुर्थी को बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। लोग इस त्योहार के दौरान अपने घरों की सफाई और रिश्तेदारों और दोस्तों के घर जाकर उत्सव की तैयारी शुरू कर देते हैं। वहीं देश भर से पर्यटक और भक्त रंगारंग उत्सव का हिस्सा बनने के लिए गोवा आते हैं, और भगवान गणेश की पूजा करते हैं। इसके साथ ही खूब आनंद उठाते हैं।
कर्नाटक
कर्नाटक में गणेश चतुर्थी का त्योहार विभिन्न अनुष्ठानों और पारंपरिक तरीकों से मनाया जाता है। आपको बता दे कि तमिलनाडु में एक दिन पहले ही इस त्यौहार का उत्साह शुरू हो जाता है। जब भगवान गणेश की मां देवी गौरी की पूजा की जाती है। फिर, गणेश उत्सव भव्य तरीके से शुरू किया जाता है, और गोज्जू, मोदकम और पायसम जैसी मिठाइयाँ तैयार करने के साथ-साथ लोगों में बांटी भी जाती हैं और खूब सभी को खिलाई जाती है।
ये भी पढ़े- Ganesh Chaturthi 2023: गणेश चतुर्थी पर इस तरह से बनाएं मुंह में घुल जाने वाला दूध का कलाकंद