होम / Himachal cabinet expansion: हिमाचल मंत्रिमंडल का विस्तार आज, आठ मंत्री लेंगे शपथ

Himachal cabinet expansion: हिमाचल मंत्रिमंडल का विस्तार आज, आठ मंत्री लेंगे शपथ

Suman Saurabh • LAST UPDATED : January 8, 2023, 8:53 am IST

शिमला। Himachal cabinet expansion: आज हिमाचल के कैबिनेट का विस्तार हो रहा है। 7 से 8 मंत्रियों को कैबिनेट में शामिल किया जाएगा। इनमें से चंद्र कुमार, सुधीर शर्मा, हर्षवर्द्धन चौहान, धनीराम शांडिल, जगत सिंह नेगी, विक्रमादित्य सिंह और रोहित ठाकुर का नाम शामिल है। राजभवन शिमला में रविवार सुबह 10:00 बजे राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे। 

बता दें कि हिमाचल में सरकार बनने के बाद कैबिनेट के विस्तार को लेकर चर्चा हो रही थी। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू हाल के दिनों में कैबिनेट के विस्तार को लेकर आलाकमान से चर्चा किया है। चर्चा के बाद बताया जा रहा है कि फिलहाल 7 नामों को फाइनल किया गया है। जो आज मंत्री पद की शपथ ले रहें हैं।

हर पहलूओं को ध्यान में रखकर किया गया मंथन

जानकारी के अनुसार सीएम सुक्खू बीते दिन नई दिल्ली पहुंचे थे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात की। घंटों कैबिनेट विस्तार को लेकर चर्चा की गई। हर पहलूओं को ध्यान में रखकर मंथन हुआ। पार्टी कमान की कोशिश है कि इसको लेकर पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं के भीतर किसी भी तरह का मतभेद न हो। अक्सर ये देखा गया है कि ऐसी परिस्थितियों में पार्टी के भीतर मनमुटाव की स्थिति पैदा हो जाती है। इसलिए शीर्ष नेतृत्व का प्रयास है कि ऐसी परिस्थिति बनने से पहले खुलकर विषयों पर चर्चा की जाए।

मालूम हो कि हिमाचल की 68 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस 40 सीटों पर विजय रही, भाजपा 25 पर सिमट गई थी। तीन निर्दलीय प्रत्याशी भी जीते हैं। जिन्होंने कांग्रेस को अपना समर्थन दिया है। कांग्रेस हाईकमान मंत्रिमंडल के विस्तार में किसी भी तरह का विवाद नहीं चाहता है। इसलिए मंत्रिमंडल विस्तार से पहले ही समन्वय बनाने की कोशिश की गई है।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.