होम / Rohit Sharma Record: 'हिटमैन' ने मारा 500वां छक्का, रोहित से बहुत पीछे है वाटसन-डी विलियर्स

Rohit Sharma Record: 'हिटमैन' ने मारा 500वां छक्का, रोहित से बहुत पीछे है वाटसन-डी विलियर्स

Raunak Kumar • LAST UPDATED : April 15, 2024, 3:39 am IST

India News (इंडिया न्यूज), Rohit Sharma Record: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा बहुत लंबे समय से टी20 फॉर्मेट खेल रहे हैं। इस लंबे सफर में उन्होंने कई ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की। वहीं अब रोहित टी20 क्रिकेट के इतिहास में 500 छक्के लगाने वाले पहले एशियाई बल्लेबाज बन गए हैं। रविवार (14 अप्रैल) को चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस का मैच खेला गया। जिसमें रोहित शर्मा ने 3 छक्के लगाते ही अपने टी20 करियर में 500 छक्के लगाने की उपलब्धि पा ली। मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के सिक्सर किंग बनने की शुरुआत साल 2006 में हुई थी और अब 18 साल बाद वो ना केवल भारत बल्कि एशिया के सबसे।ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। वहीं रोहित शर्मा ने अपने टी20 करियर का सबसे पहला छक्का 2006 इंटर स्टेट टी20 टूर्नामेंट में लगाया था।

टी20 करियर में हासिल की बड़ी उपलब्धि

बता दें कि मुंबई की ओर से खेलते हुए उन्होंने बडौदा के खिलाफ मैच में पहला छक्का लगाया था। वहीं उनके टी20 करियर का 500वां छक्का आईपीएल 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के मैच में आया। यह एक मजेदार तथ्य है कि जब रोहित के पहले सिक्स और 500वें सिक्स लगने वाले, दोनों ही मैचों में अजिंक्य रहाणे खेल रहे थे। दरअसल, रोहित शर्मा ने स्पिनर रवींद्र जडेजा की गेंद को बाउंड्री रेखा के पार पहुंचा कर यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। वहीं रोहित शर्मा के बाद टी20 क्रिकेट मेंदूसरे सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली हैं। जिन्होंने अब तक 383 सिक्स लगाए हैं।

Rohit Sharma Video: रोहित शर्मा को मैच में उठानी पड़ी शर्मिंदगी, कैच लेने की कोशिश में पूरी तरह से खुल गई उनकी पतलून

टी20 क्रिकेट में ये हैं छक्कों का शहंशाह

बता दें कि, बल्लेबाज रोहित शर्मा ने चाहे अपने टी20 क्रिकेट करियर में 500 छक्के पूरे कर लिए हों। परंतु सबसे अधिक छक्के लगाने के मामले में उनसे ऊपर 4 खिलाड़ी और भी हैं। आज तक क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के क्रिस गेल के नाम है, जिन्होंने अपने करियर में 1056 सिक्स लगाए थे। इस मामले में कीरोन पोलार्ड (860), आंद्रे रसेल (678) और कॉलिन मनरो (548) अभी रोहित शर्मा से आगे हैं।

Israel-Iran War: इजरायल का ईरानी हमले के बाद ‘आपरेशन बदला’ शुरू, हिजबुल्लाह के वेपन प्लांट को उड़ाया

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.