होम / Isabgol Benefits : पेट के साथ इन समस्याओं में भी मददगार है इसबगोल, जानें इसका सेवन करने का तरीका

Isabgol Benefits : पेट के साथ इन समस्याओं में भी मददगार है इसबगोल, जानें इसका सेवन करने का तरीका

Deepika Gupta • LAST UPDATED : October 18, 2023, 5:47 am IST

India News ( इंडिया न्यूज़ ) Isabgol Benefits : इसबगोल का सेवन करना हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसबगोल का इस्तेमाल करने से सेहत को कई तरह के लाभ मिलते हैं। इसबगोल में खूब फाइबर पाया जाता है, जो पेट के अलावा भी कई सारे स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने में मददगार है। इसलिए हमें इसबगोल का सेवन करना चाहिए। आज हम आपको बताते हैं इसके सेवन से किन समस्याओं में मदद मिलती है।

 पेट की समस्याओं में मददगार

पेट के लिए इसबगोल का सेवन करना काफी ज्यादा फायदेमंद है। इसबगोल में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। इसबगोल पेट में मौजूद अतिरिक्त पानी को तीव्रता से सोख लेता है, जिससे पाचन प्रणाली सक्रिय हो जाती है। वहीं, कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए इसबगोल के साथ दही का सेवन करना बहुत लाभदायक है।

वजन कम करने में सरदार  

वजन कम करने के लिए इसबगोल का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि इस में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। इसलिए इसबगोल पेट में जाकर पानी को सोख लेता है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है और भूख भी कम लगती है। जिसके कारण धीरे-धीरे हमारा वजन कम होता रहता है।

 डायबिटीज को कंट्रोल करने में फायदेमंद

डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए इसबगोल का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। इसबगोल में जिलेटिन मौजूद होता है, जो ब्लड शुगर लेवल को कम करने में मदद करता है।

ये भी पढ़े – Shardiya Navratri 2023 Day 4: नवरात्रि के चौथे दिन मां कुष्मांडा की ऐसे करें पूजा, पूरी होगी सभी मनोकामना

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT