होम / सुहावने मौसम के साथ हुई जून की शुरुआत, कल से खत्म हो जायेगा बारिश का दौर, तीखी गर्मी से होगा सामना

सुहावने मौसम के साथ हुई जून की शुरुआत, कल से खत्म हो जायेगा बारिश का दौर, तीखी गर्मी से होगा सामना

Akanksha Gupta • LAST UPDATED : June 2, 2023, 7:56 am IST

India News (इंडिया न्यूज़), Weather Update, नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में 36 सालों में मई महीने के सबसे ठंडा रहने के बाद जून की शुरुआत भी सुहावने मौसम के साथ हुई है। गुरुवार, 1 जून का दिन अपेक्षाकृत ठंडा रहा। साथ ही बादल छाए रहे। आज शुक्रवार के दिन भी ऐसा ही मौसम रहेगा। मगर शनिवार से बारिश का दौर खत्म हो जाएगा। जिसके बाद तापमान और गर्मी दोनों में तेजी से वृद्धि होगी।

सूरज और बादलों के बीच बीते दिन गुरुवार को लुका छिपी चलती रही। अधिकतम तापमान सामान्य से 7 डिग्री कम 32.7 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री कम 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 8 इसके साथ ही हवा में नमी का स्तर 98 से 53 फीसदी रहा। वहीं बीते दिन दिल्ली विश्वविद्यालय सबसे ठंडा इलाका रहा। यहां पर अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री और न्यूनतम 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे आज

IMD का पूर्वानुमान है कि आज शुक्रवार के दिन भी आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने के साथ-साथ कई जगहों पर हल्की वर्षा भी होने की आशंका है। आज 2 जून को अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमश: 35 से 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

दिल्लीवासियों को करना पड़ेगा तीखी गर्मी का सामना

मौसम विभाग के अनुसार आज शनिवार से आसमान साफ हो जाएगा। जिसके कारण अब गर्मी की चुभन बढ़ने के भी काफी आसार हैं। वहीं अगले एक सप्ताह में अधिकतम तापमान 40 डिग्री और 15 जून तक 45 डिग्री पार हो जाएगा। दिल्लीवासियों को जून में तीखी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

Also Read: पटना: DPS के कैंपस में लगी भीषण आग, चपेट में आए कई पेड़

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT