होम / Karwa Chauth 2022: करवा चौथ पर बनेंगे कई अनूठे योग, जानें चांद निकलने और पूजा का मुहूर्त।

Karwa Chauth 2022: करवा चौथ पर बनेंगे कई अनूठे योग, जानें चांद निकलने और पूजा का मुहूर्त।

Divya Gautam • LAST UPDATED : September 15, 2022, 1:23 pm IST

इस साल करवा चौथ का पर्व 13 अक्टूबर 2022 गुरुवार को पड़ रहा है। माना जाता है की इस व्रत से महिलाओं को सौभाग्य की प्राप्ति होती है। करवा चौथ पर गणेश जी, शंकर-पार्वती, करवा माता और चंद्रमा की पूजा की जाती है। खुशाल वैवाहिक जीवन के लिए इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती है और फिर चांद देखकर ही व्रत खोलती है। इस साल करवा चौथ पर कई अति दुर्लभ योग बनेंगे। आइए जानते हैं करवा चौथ का मुहूर्य, योग और विधि।

करवा चौथ 2022 मुहूर्त।

कार्तिक माह कृष्ण पक्ष चतुर्थी आरंभ – 13 अक्टूबर 2022, सुबह 01 बजकर 59 मिनट तक। 

कार्तिक माह कृष्ण पक्ष चतुर्थी समाप्त – 14 अक्टूबर 2022, सुबह 03 बजकर 08 मिनट तक।

अवधि – 1 घंटा 14 मिनट

चांद दिखने का समय – रात 08 बजकर 19 मिनट पर (13 अक्टूबर 2022)

करवा चौथ योग।

इस बार करवा चौथ के दिन सिद्धि योग के साथ कृतिका और रोहिणी नक्षत्र भी है। शास्त्रों के अनुसार करवा चौथ के दिन चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृषभ में रहेंगे और इस दिन रोहिणी नक्षत्र का होना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसे में की हुई पूजा बहुत फलदायी होती है।

सिद्धि योग – 12 अक्टूबर 2022, दोपहर 02 बजकर 21 – 13 अक्टूबर 2022, दोपहर 01 बजकर 55 मिनट तक।

रोहिणी नक्षत्र – 13 अक्टूबर 2022, शाम 06 बजकर 41 – 14 अक्टूबर 2022, रात 08 बजकर 47 मिनट तक।

कृत्तिका नक्षत्र – 12 बजकर 2022, शाम 05 बजकर 10 – 13 अक्टूबर 2022, शाम 06 बजकर 41 मिनट तक।

ये भी पढ़े Gujarat Gujarat: अरविंद केजरीवाल ने किया ट्वीट लिखा- ”मैंने सुना है आज गुजरात के CM भी किसी ऑटो वाले के यहाँ…

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.