होम / Karwa Chauth 2022: करवा चौथ पर राशि के अनुसार करें रंगो का इस्तेमाल, मिलेगा सोभाग्यवती होने का वरदान

Karwa Chauth 2022: करवा चौथ पर राशि के अनुसार करें रंगो का इस्तेमाल, मिलेगा सोभाग्यवती होने का वरदान

Divya Gautam • LAST UPDATED : October 10, 2022, 7:28 pm IST

करवा चौथ अब बेहद नजदीक है ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस पावन त्योहार पर अगर विवाहित महिलाएं अपनी राशि अनुसार शुभ रंग का इस्तेमाल करें तो करवा माता बेहद प्रसनन हो जाती है और स्त्रियों को शुभ फल प्रदान करती हैं 13 अक्टूबर 2022 को करवा चौथ का व्रत रखा जाएगा चलिए जानते हैं आपकी राशि के अनुसार आपके लिए करवा चौथ पर आपके लिए कौन सा रंग शुभ होगा-

करवा चौथ पर राशि अनुसार शुभ रंग-

1.मेष मेष राशि वाली सुहागिनों के लिए करवा चौथ पर लाल रंग बहुत शुभ होगा, इस राशि के स्वामी मंगल हैं इसलिए करवा माता के साथ मंगल देव की भी कृपा रहेगी।

2.वृषभ वृषभ राशि वाली सुहागिनों के लिए करवा चौथ पर सिल्वर या लाल रंग बहुत शुभ होगा, शास्त्रों के अनुसार इससे वैवाहिक जीवन में कभी कड़वाहट नहीं आएगी।

3.मिथुन मिथुन राशि वाली सुहागिनों के लिए करवा चौथ पर हरा रंग शुभ होगा, इस राशि की सुहागिनें ज्यादा से ज्यादा हरा रंग का उपयोग करें समुद्री हरा या फिर गहरा हरा शुभ रहेगा।

4.कर्क कर्क राशि की सुहागिनों के लिए करवा चौथ पर गुलाबी या लाल रंग शुभ होगा, कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा हैं, सफेद रंग चंद्रमा का प्रतीक है लेकिन करवा चौथ पर सफेद रंग अशुभ माना जाता है इसलिए इस रंग के इस्तेमाल से बचें।

5.सिंह सिंह राशि की सुहागिनों के लिए करवा चौथ पर लाल और नारंगी मिश्रित रंग का उपयोग करें इससे पति-पत्नी के बीच मधुरता आएगी और व्रत का पूर्ण फल मिलेगा।

6.कन्या कन्या राशि सुहागिनों के लिए करवा चौथ पर हरा रंग शुभ होगा, इसके इस्तेमाल से दांपत्य जीवन में सदा हरियाली बनी रहेगी शास्त्रों के अनुसार ऐसा करने पर जल्द सूनी गोद भी भर जाएगी।

7.तुला तुला राशि सुहागिनों के लिए करवा चौथ पर सिल्वर या गोल्डन रंग शुभ होगा, इससे अक्षय पुण्य की प्राप्ति होगी।

8.वृश्चिक वृश्चिक राशि की सुहागिनों के लिए करवा चौथ पर मैरून या गोल्डन रंग शुभ होगा, इसके प्रभाव से नीरस वैवाहिक जीवन में प्यार की बहार आएगी।

9.धनु धनु राशि की सुहागिनों के लिए करवा चौथ पर पीला रंग शुभ होगा, इससे पति-पत्नी का रिश्ता और मजबूत होगा।

10.मकर मकर राशि की सुहागिनों के लिए करवा चौथ पर काला और नीला रंग शुभ रहेगा, काला रंग करवा चौथ पर वर्जित है इसलिए नीले रंग का उपयोग करें।

11.कुंभ कुंभ राशि की सुहागिनों के लिए करवा चौथ पर नीला या सिल्वर रंग शुभ रहेगा, इससे वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी।

12.मीन मीन राशि की सुहागिनों के लिए करवा चौथ पर पीला, नारंगी या गोल्डन रंग शुभ रहेगा, इसके इस्तेमाल से करवा मां खुश होंगी और सुहाग की रक्षा का वरदान मिलेगा।

ये भी पढ़े- Surya Grahan: दिवाली के एक दिन बाद लगने वाले सूर्य ग्रहण का इतना पड़ेगा बुरा प्रभाव, करें ये आसान उपाय

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.