होम / Kim Jong Un News: किम जोंग उन को मिला पुतिन का लग्जरी कार लिमोजिन, उत्तर कोरिया के तानाशाह रफ्तार का मजा उठाते दिखे

Kim Jong Un News: किम जोंग उन को मिला पुतिन का लग्जरी कार लिमोजिन, उत्तर कोरिया के तानाशाह रफ्तार का मजा उठाते दिखे

Raunak Kumar • LAST UPDATED : March 17, 2024, 6:43 am IST

India News (इंडिया न्यूज़), Kim Jong Un News: नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन अपने अंदाज़ की वजह से हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। वहीं इन दिनों वो रूसी कार की सवारी करते दिख रहे हैं। वहीं इससे जुड़ी जानकारी किम जोंग उन की बहन ने साझा करते हुए कार की विशेषताओं के बारे में बताया है। साथ ही उन्होंने उत्तर कोरिया और रूस के मजबूत होते संबंधों का भी जिक्र किया है। दरअसल, कुछ दिनों पहले नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन को रुसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपनी लग्जरी कार ऑरस सीनट लिमोजिन गिफ्ट किया था। इस रशियन कार की सवारी का मजा अब किम जोंग खूब उठाते नजर आ रहे है। वहीं इसे चीज़ को रूस और नॉर्थ कोरिया के मजबूत होते संबंधों को तौर पर देखा जा रहा है।

रूस में किया संयुक्त राष्ट्र का उल्लंघन

नार्थ कोरिया के तानाशाह को रुसी राष्ट्रपति ने इस साल फरवरी महीने में कार को गिफ्ट किया था। वहीं इस गिफ्ट को विशेषज्ञों ने संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव का उल्लंघन बताया है। संयुक्त राष्ट्र संघ ने उत्तर कोरिया पर एक प्रस्ताव पास करके प्रतिबंध लगाया है। जिसके अनुसार रूस के द्वारा उत्तर कोरिया को लग्जरी सामान नहीं भेजा जा सकता है। इस प्रस्ताव का मकसद उत्तर कोरिया पर दबाव बनाना है। जिससे किम जोंग को उनके परमाणु विस्तार योजना पर रोक लगवाई जा सके। खबरों के मुताबिक, शनिवार (16 मार्च) को किम जोंग उन ने रूस की लग्जरी कार का पहली बार इस्तेमाल किया है।

ये भी पढ़े:- Lok Sabha Elections 2024: ‘तीन या चार चरणों में होने चाहिए थे चुनाव’, मल्लिकार्जुन खरगे ने चुनाव आयोग पर…

रूस-नॉर्थ कोरिया के बीच संबंध हुए मजबूत

रूस की सरकारी मीडिया के अनुसार, रूस का पहली लग्जरी कार ब्रांड ऑरस है। व्लादिमीर पुतिन ने साल 2018 में ऑरस की लिमोजिन कार का इस्तेमाल किया था। जिसके बाद ही रूस के शीर्ष अधिकारियों के काफिले में इस कार को शामिल किया गया है। रूस ने किम जोंग के द्वारा रशियन कार के इस्तेमाल को रूस और नॉर्थ कोरिया के मजबूत होते संबंध के तौर पर पेश किया है। बताया जाता है कि किम जोंग के पास महंगी लग्जरी कारों का पूरा काफिला है। हाल ही में किम जोंग एक सैन्य अभ्यास के दौरान टैंक चलाते भी नजर आए थे।

ये भी पढ़े:- Indian Navy: भारतीय नौसेना समुद्री लुटेरों के लिए बनी आफत, जहाजों के लूटने का प्रयास अब विफल

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.