India News ( इंडिया न्यूज़ ) Mistake After Dinner : बदलते जीवनशैली में लोग देर रात तक काम करते हैं। फिर घर आकर खाना खाते हैं और सो जाते हैं। लेकिन ये तरीका बिल्कुल भी सही नहीं है। ऐसा करके आप कई सारी बीमारियों को संकेत देते हैं। इसके वजह से आपको डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, मोटापा, हार्ट डिजीज आदि बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। क्योंकि रात में खाना खाना नुकसानदायक है। साथ ही खाने के बाद और भी कई गलतियां लोग करते हैं। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं खान के बाद आप कौन सी गलतियां करते हैं।
डिनर के बाद ज्यादातर लोग बिस्तर पर जाते ही मोबाइल देखना शुरू कर देते है। लेकिन रात में किसी भी तरह का स्क्रीन टाइम शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। क्योंकि मोबाइल की स्क्रीन हमारे आंखों के सामने होगी, हमारा बायलॉजिकल क्लॉक में गड़बड़ियां होने का खतरा बढ़ जाएगा। साथ ही स्क्रीन के प्रभाव से कॉर्टिसोल हार्मोन रिलीज होगा जो तनाव और अवसाद को बढ़ा सकता है। इससे नींद की गुणवत्ता भी खराब हो जाएगी। इससे कब्ज की भी समस्या हो सकती है। इसलिए रात में खाना खाने के बाद कम से कम एक घंटे तक बेड पर नहीं जाना चाहिए।
ज्यादातर लोग रात का खाना खाने के बाद सोने के लिए बेड पर चले जाते हैं। डिनर के बाद तुरंत बेड पर जाना बहुत बड़ी गतली है। इससे भोजन पचाने के लिए आवश्यक एंजाइम निकल नहीं पाते हैं। इस वजह से कई तरह की परेशानियां हो सकती है। इसलिए रात में डिनर के बाद कुछ देर इधर-उधर करें या कम से कम कुर्सी पर बैठ ही जाएं।
सिगरेट-शराब सेहत के लिए नुकसानदायक है। साथ ही रात में डिनर के बाद यदि आप सिगरेट-शराब का सेवन करते हैं तो इससे कई तरह की बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। सिगरेट-शराब का सेवन पेट में एसिड रिफलेक्स, हार्ट बर्न, इनडाइजेशन की समस्या कर सकता है। इससे कई बीमारियां भी हो सकती है।
ये भी पढ़े- Home Remedies : बच्चों के दांतों में हो रही है कैविटी, तो अपनाए यह घरेलू उपाय
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.