इंडिया न्यूज, नई दिल्ली :
Petrol Diesel Price Today 16 December 2021 : पेट्रोल व डीजल के बढ़ते दामों ने लोगों को काफी परेशान करके रखा था। जनता को इस परेशनियों को देखते हुए ऐन दिवाली के मौके पर केंद्र सरकार ने देशवासियों को बढ़ते पेट्रोल डीजल के तेल से राहत देते हुए इस पर लगाने वाले उत्पाद शुल्क में कटौती की थी। इसके बाद लगातार दाम स्थिर बने हुए हैं और लोगों को राहत मिलने का सिलसिला जारी है। भारतीय तेल कंपनियां गुरुवार के पेट्रोल व डीजल के भाव जारी कर दिये हैं। कंपनियों द्वारा जारी किये गए आज के रेट के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 95.41 और डीजल 86.67 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।
iocl.com के अनुसार देश के चार प्रमुख महानगरों में भी गुरुवार को पेट्रोल व डीजल के रेट्स जारी कर दिये हैं। आज मुंबई में पेट्रोल के दाम 109.98 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 94.14 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में 104.67 रुपये में पेट्रोल और 89.79 रुपये में डीजल मिल रहा है और चेन्नई में 101.40 व 91.43 रुपये प्रति लीटर के भाव से पेट्रोल डीजल लोगों को पंपों में मिल रहा है। इन चार महानगरों में सबसे सस्ता पेट्रोल व डीजल भारत की राजधानी दिल्ली में तो वहीं सबसे महंगा पेट्रोल व डीजल देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में है।
देश में सबसे महंगा वाहन ईंधन का राजस्थान में मिल रहा है। वहीं सबसे सस्ता पोर्ट ब्लेयर में लोगों को पेट्रोल डीजल है। राजस्थान के श्रीगंगानगर में पेट्रोल (Petrol) 112 रुपये प्रति लीटर है व डीजल 95.26 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, पोर्ट ब्लेयर में पेट्रोल 82.96 और डीजल 77.13 रुपये प्रति लीटर में जनता को पंपों पर लोगों को मिल रहा है
शहर का नाम पेट्रोल डीजल
अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमत के आधार पर देश में हर दिन पेट्रोल और डीजल की रेट अपडेट की जाती हैं। वाहन ईंधन के रेट अपडेट हो जाने के बाद भारतीय तेल विपणन कंपनियां सुबह 6 बजे देशभर के पंपों में लागू कर देते हैं।
पेट्रोल में 5 और डीजल में 10 रुपए की हुई थी कटौती (Petrol Diesel Price Today 16 December 2021)
आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने 3 नवंबर को वाहन ईंधन के उत्पाद शुल्क में कटौती की थी जिसके बाद से बढ़े हुए दामों से लोगों को राहत मिली थी और यह राहत का सिलसिला आज तक भी जारी है। मोदी सरकार ने पेट्रोल में 5 रुपए व डीजल में 10 रुपए की कटौती की थी। उसके बाद से देश के विभिन्न राज्यों ने भी अपने यहां वाहन ईंधन पर लगने वाले वैट में कटौती की है।
Also Read : Motorola Moto G60 सेल्फी लवर्स के लिए खुशखबरी, कम कीमत में खरीदें ये कमाल स्मार्टफोन