इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली :
Petrol Diesel Price Today 5 December 2021 देश में पिछले एक महीने से पेट्रोल व डीजल की कीमतों में लगातार स्थिरता बनी हुई है और यह सिलसिला रविवार को भी जारी रहा है। आज भी लोगों को वाहन ईंधन के दामों से राहत मिली। भारत की पेट्रोलियम विपणन कंपनियां शहरों में रविवार को लागू होने वाले पेट्रोल व डीजल के रेट के जारी कर दिए हैं। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार 05 दिसंबर को राजधानी दिल्ली में जनता को पेट्रोल 95.14 रुपये और डीजल का भाव 86.67 रुपये प्रति लीटर में मिल रहा है। (Petrol Diesel Price Today 5 December 2021)
अगर बात देश के चार बड़े महानगरों की करें तो सबसे सस्ता पेट्रोल राजधानी दिल्ली में लोगों को मिल रहा है। यहां पर पेट्रोल की कीमत 100 रुपए से नीचे चल रही है। वहीं, तीन अन्य महानगरों में पेट्रोल 100 रुपए के ऊपर से लोगों को मिल रहा है। आपको बता दें कि हाल ही में दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों में गिरावट दर्ज हुई हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पेट्रोल व डीजल में लगने वाले वैट में कटौती की थी, जिसके चलते सूबे की जनता को पेट्रोल की बढ़े दामों से राहत मिली थी।
हालांकि वैट में कटौती करने के बाद सरकार ने डीजल के दामों में कोई परिवर्तन नहीं किया और यह पहले के दाम की तरह आज भी वही दामों में लोगों को मिल रहा है। वहीं, चार महानगरों में अगर डीजल की रेट की बात करें तो यहां पर इसके दाम 100 से नीचे बने हुए हैं। दिल्ली में सबसे सस्ता और मुंबई में सबसे महंगा पेट्रोल-डीजल बिक रहा है। (Petrol Diesel Price Today 5 December 2021)
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल पर जानकारी रखने वाले एक्सपर्ट्स का मानना है कि शायद देश में लोगों को और भी पेट्रोल व डीजल के दामों से राहत मिल जाए, क्योंकि कई दिनों से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट दिखाई दे रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार कच्चे तेल का दाम 70 डॉलर प्रति बैरल से नीचे चल रहा है।
शहर का नाम पेट्रोल डीजल
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों के आधार हर देश में पेट्रोल व डीजल के रेट तैया किए जाते हैं। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल और डीजल के दाम तय करती हैं और सुबह छह बजे बताती हैं।इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतों की जानकारी अपडेट करती हैं।
Also Read : Nagaland News फायरिंग में 11 नागरिकों की मौत, सुरक्षाबलों पर आरोप
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.