होम / Petrol Diesel Price Today 9 December 2021 पेट्रोल व डीजल के दाम आज इस प्रकार

Petrol Diesel Price Today 9 December 2021 पेट्रोल व डीजल के दाम आज इस प्रकार

Sameer Saini • LAST UPDATED : December 9, 2021, 12:04 pm IST

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली :

Petrol Diesel Price Today 9 December 2021 : केंद्र सरकार ने दिपावली के शुभ अवसर पर पेट्रोल और डीजल के दाम को काम कर दिया था। जिसके बाद से अब लगातार तेलों के दामों में स्थिरता बनी हुई दिख रही है। भारत के तेल कंपनियों ने गुरुवार को भी वाहन ईंधन की कीमतों में कोई परिवर्तन नहीं किया है। गत एक महीनों से देश में पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं। वहीं, आज यानी 09 दिसंबर को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 95.41 रुपये और डीजल की कीमत 86.67 रुपये प्रतिलीटर हैं।

इस प्रकार हैं तेल के रेट (Petrol Diesel Price Today 9 December 2021)

इसके अलावा देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में गुरुवार को वाहन ईंधन के दामों में जनता के लिए भारत के पेट्रोलियम कंपनियों ने कोई परिवर्तन नहीं किया है। यहां पर लोगों को पेट्रोल व 109.98 रुपये और डीजल 94.14 रुपये प्रतिलीटर में लोगों को दिया जा रहा है। कोलकाता में 104.67 रुपये में पेट्रोल और 89.79 रुपये में डीजल बिक रहा है,जबकि चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल 101.40 रुपये और 91.43 रुपये में डीजल मिल रहा है। चार महानगर में अगर आज के पेट्रोल के दामों में तुलना करें तो सबसे मंहगा पेट्रोल महाराष्ट्र के मुंबई शहर में जनता को मिल रहा है। जबकि सबसे सस्ता पेट्रोल दिल्ली में है।

दिपावली पर मिला था बड़ा तोफा (Petrol Diesel Price Today 9 December 2021)

केंद्र सरकार ने दिवाली के अवसर पर जनता को राहत देते हए वाहन ईंधन के उत्पाद शुल्क में कमी कर दी थी। सरकार ने पेट्रोल पर लगने वाले उत्पाद शुल्क में 5 रुपए और डीजल पर लगने वाले उत्पाद शुल्क में 10 रुपए की कमी की थी। इसके बाद तेल के दामों में भारी गिरावट दर्ज की गई। बाद में एनडीए शासित राज्य यूपी, त्रिपुरा, बिहार, मध्य प्रदेश आदि ने भी पेट्रोल-डीजल पर राज्य में लगने वाला वैट घटा दिया था। उसके कुछ दिनों के बाद कांग्रेस और विपक्ष शासित राज्य ने भी अपने यहां तेल पर लगने वाले वैट में कटौती कर दी थी. जिसके चलते इन राज्यों की जनता को पेट्रोल व डीजल के दामों में और भी राहत प्रदान हुई है।

और शहरों में इस भाव में है वाहन ईँधन (Petrol Diesel Price Today 9 December 2021)

गुरुवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी में लोगों को पंपों पर पेट्रोल व डीजल क्रमश: 95.28 व 86.80 जनता को मिल रहा है, जबकि बिहार की राजधानी पटना में यह रेट 105.92 व 91.09 रुपए प्रतिलीटर है। इसके अलावा मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की करें तो यहां पर पेट्रोल 107.23 रुपए प्रतिलीटर जनता को दिया जा रहा है, जबकि डीजल 90.87 रुपए प्रतिलीटर है। वहीं, बेंगलुरु में 100.58 रुपये में पेट्रोल और 85.01 रुपये में डीजल बिक रहा है।

सुबह के समय अपडेट होते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम (Petrol Diesel Price Today 9 December 2021)

अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमत के आधार पर पेट्रोल और डीजल की कीमत प्रतिदिन अपडेट की जाती है। इसके बाद सुबह छह बजे रिलीज कर दी जाती हैं कि आज देश में पेट्रोल व डीजल जनता को किस रेट में मिलेगा।

Petrol Diesel Price Today 9 December 2021

Also Read : Mi 17 Helicopter Capabilities And Advanced Features वीवीआईपी से लेकर आर्मी तक करती है एमआई-17वी-5 का इस्तेमाल

Also Read : Army Chopper Crash जनरल रावत की हालत गंभीर; 11 के शव मिले

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

लेटेस्ट खबरें

IPL 2024: धोनी क्यों कर रहे आठवें नंबर पर बल्लेबाजी? कोच माइक हसी ने किया खुलासा
RR vs DC, IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स के लिए 100 मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी बने ऋषभ पंत
Rameshwaram Cafe Blast: बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे विस्फोट मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, कई राज्यों में हुई छापेमारी
Ali Fazal और Richa Chadha खुद का फैशन ब्रांड करेंगे लॉन्च, लखनऊ के स्थानीय कारीगरों को देंगे रोजगार
World’s largest snake: दुनिया का सबसे बड़ा सांप अमेज़न के जंगलों में पाया गया मृत, गोली मारे जाने की संभावना
RR vs DC Toss Update : दिल्ली कैपिटल्स ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला
Voting Percentage: 2024 चुनाव में बन सकता है मतदान का रिकॉर्ड, जानें आजादी से लेकर अबतक कितना आया अंतर
ADVERTISEMENT